Saturday, March 26, 2022

2. गति class 9th

विराम एवं गति क्या है?

विराम एवं गति दोनों पद आपेक्षिक है एक ही समय पर एक वस्तु किसी वस्तु के सापेक्ष विराम में तथा अन्य वस्तु के सापेक्ष गति में हो सकती है।

यदि किसी वस्तु की स्थिति अन्य वस्तुओं की अपेक्षा समय के साथ नहीं बदलती हो तो उस वस्तु को विराम में कहा जाता है।

यदि किसी वस्तु की स्थिति अन्य वस्तुओं के अपेक्षा समय के साथ बदलता हो तो उस वस्तु को गति पर कहा जाता है। जैसे :  दौड़ता हुआ बालक, दौड़ता हुआ व्यक्ति ,etc

गति किसे कहते हैं ? क्या है।

संसार की प्रत्येक वस्तु प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गतिमान है। हमारा चलना, दौड़ना, साईकिल चलाना आदि पृथ्वी का अपना धुरी पर घूर्णन करना

तथा वर्ष में एक बार सूर्य की परिक्रमा पूरी करना।

सूर्य भी अपने ग्रहो सहित विचरण करता हैं।


गति की परिभाषा :-

समय के सापेक्ष वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं। 

गति के सापेक्ष पद हैं। 

यदि एक वस्तु किसी प्रेक्षक के लिए विरामावस्था में हैं तब वही वस्तु अन्य प्रेक्षक के लिए गतिशील अवस्था में हो सकती हैं।

गति का सूत्र :- विस्थापन / समय 

गति के प्रकार (Type of Motion In Hindi) :-

यहाँ गति के कितने प्रकार होते हैं ? या गति के कितने भेद भोटे हैं उन सभी गति के प्रकार को यहाँ

पर बताया गया हैं।


(1) सरल रेखीय गति (Linear Motion In Hindi):-

सरल रेखीय गति क्या है :- यदि किसी निर्देश तंत्र के सापेक्ष किसी कण के तीन निर्देशांकों में से कोई भी दो निर्देशांक स्थिर रहे और

केवल एक निर्देशांक समय के साथ परिवर्तित होता हैं तो कण की गति सरल रेखीय गति या एक विमीय गति कहलाती हैं।


सरल रेखीय गति किसे कहते हैं ?

सरल रेखीय गति की परिभाषा :- जब कोई कण या वस्तु एक सीधी रेखा में गति करती हैं।

इस गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।

चाल:  एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। चाल का मात्रक मीटर प्रति सेकंड है।

चाल= दूरी/ समय

1. एक रेलगाड़ी 2 घंटे में 120 किलोमीटर की दूरी तय करती है रेलगाड़ी की चाल बताइए?

2. एक साइकिल 1.5 घंटा में 180 km की दुरी तय करती है, मोटर साइकिल कि चाल ज्ञात करें?

3. 

 त्वरण: एकांक समय में वेग/चाल परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं. इसे a द्वारा सूचित करते हैं.

त्वरण= (अंतिम वेग - प्रारंभिक वेग )/ कुल समय

a=( v-u )/ t 

मंदन= त्वरण के  ऋणात्मक मान को मदन कहते हैं, ब्रेक लगाकर मंदन उत्पन्न किया जाता है।

अंकिक प्रश्न:-

1. एक गाड़ी का वेग 5 सेकंड में 20 मीटर प्रति सेकंड से 40 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है तो उसका त्वरण ज्ञात करें?

2. एक साइकिल की चाल 5 सेकंड में 20 मीटर प्रति सेकंड से 80 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है तो त्वरण ज्ञात करें?

3. 54 मीटर प्रति सेकंड के रफ्तार से चलती हुई एक रेलगाड़ी ब्रेक लगाने पर रुकने में 9 सेकंड का समय लेती है मंदन का मान ज्ञात करें?

4. एक गाड़ी का चाल 4 सेकंड में 20 मीटर प्रति सेकंड से 0 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है तो मंदन ज्ञात करें?

5. एक जलयान 56 मीटर प्रति सेकंड की चाल से चल रहा है एक सेकेंड के बाद उसकी चाल 58 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है, उसका त्वरण ज्ञात करें?



No comments:

Post a Comment