कोशिकाओं के अध्ययन का विज्ञान- Cytology
(कोशिका विज्ञान)
कहलाता है।
"कोशिका जीवन की कार्यात्मक और
संरचनात्मक इकाई है।"
कोशिका की खोज 1665 ई. में रॉबर्ट हुक ने की थी।
कोशिका के मुख्यतः तीन भाग होते
हैं:-
(I) कोशिका झिल्ली:- कोशिका के बाहरी आवरण को
कोशिका झिल्ली कहते हैं। यह अर्ध पारगम्य होती है, यह लिपिड और प्रोटीन से बनी
होती है,
जंतु
कोशिकाओं में केवल कोशिका
झिल्ली पाई जाती है, लेकिन पादप कोशिकाओं में कोशिका
झिल्ली के साथ-साथ कोशिका भित्ति भी पाई जाती है।
(II) केंद्रक:- केंद्रक कोशिका के अंदर पाया
जाने वाला गोल एवं सघन संरचना है। कोशिका के केंद्रक को कोशिका
का मस्तिष्क कहा जाता है, क्योंकि जिस प्रकार मस्तिष्क
शरीर के विभिन्न क्रियाओं को नियंत्रित करता है, ठीक उसी प्रकार केंद्रक कोशिका
के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है। कोशिका
के केंद्रक की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने की थी।
(III) कोशिका द्रव्य:- कोशिका के केंद्रक और कोशिका
झिल्ली के बीच पाया जाने वाला और सरल सजीव दानेदार पदार्थ को कोशिका द्रव्य कहते
हैं कोशिका द्रव्य को जीव द्रव्य भी कहते हैं जीवद्रव्य की खोज Dujardin (डूजार्डीन) ने की तथा इसका नामकरण जीव द्रव्य पुर्किंजे ने किया ।
1.
कोशिका सिद्धांत-- स्लाइडेन तथा स्वान ने दिया।
2.
कोशिका विभाजन का सिद्धांत -- विरचो ने दिया।
3.
कोशिका झिल्ली की संरचना के संबंध में सर्वाधिक सर्वमान्य मॉडल है? मोजैक मॉडल
4.
सबसे बड़ी कोशिका- शुतुरमुर्ग के अंडे की।
5.
सबसे छोटी कोशिका- माइकोप्लाजमा गैलिसेप्टिकम।
6.
मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका - तंत्रिका तंत्र (न्यूरॉन)
7.
मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका - शुक्राणु।
8.
D NA का पूरा नाम - डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड।
9.
गुणसूत्र का निर्माण होता है- डीएनए एवं प्रोटीन से ।
10.
क्लोरोफिल में कौन सा तत्व पाया जाता है ? Mg.
11.
कोशिका का यातायात प्रबंधक किसे कहते हैं? Golgi
body
12.
कोशिका का ऊर्जा ग्रह या शक्ति गृह -माइटोकांड्रिया।
13.
कोशिकीय परिवहन तंत्र का निर्माण करता है- ER अंत प्रद्रव्य जालिका।
14.
गुणसूत्र या क्रोमोसोम की संख्या कितनी है? 23 जोडी/ 46.
15.
DNA की क्रियात्मक इकाई है - जीन।
16.
कोशिका का प्रोटीन संश्लेषण केंद्र- राइबोसोम।
17.
कोशिका की आत्महत्या की थैली - लाइसोसोम।
18.
ATP - Adenosine triphosphate.
Most important questions
1.
कोशिका में राइबोसोम की अनुपस्थिति में कौन सा कार्य संपादित नहीं होगा? - प्रोटीन संश्लेषण
2.
जंतु कोशिका के सबसे बाहरी घेरे को क्या कहते हैं? - कोशिका
झिल्ली
3.
वैसे जीवों को जिनमें केंद्रक झिल्ली नहीं पाई जाती है कहते हैं? – प्रोकैरियोटिस
4.
किस प्रकार की कोशिका में बड़ी रसधानी पाई जाती है? -पादप
कोशिका
5.
जीन बने होते हैं:- डीएनए के क्रियात्मक खंड से
6.
कोशिका की वृद्धि किसके द्वारा नियंत्रित होती है? -कोशिका का केंद्रक
7.
कोशिका भित्ति होती है -पारगम्य
8.
कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले अनियमित नालिकाओं के जाल को कहते हैं। - अंत प्रद्रव्य जालिका (ER)
9.
रंगीन प्लास्टिक को कहते हैं? - क्रोमोप्लास्ट
10.
केंद्रक में पाए जाने वाले गाढ़े द्रव्य क कहते हैं?- केंद्रक द्रव्य
11.
कोशिका झिल्ली चयनात्मक पारगम्य झिल्ली है.
12.
"आत्महत्या की थैली" किसे कहते हैं? - लाइसोसोम
13.
पौधों में गैसों का आदान प्रदान किस क्रिया के द्वारा होता है? -विसरण
14.
जब किसी जीवित कोशिका को अति परासरी विलियन में डाला जाए तो क्या होगा? - कोशिका संकुचित हो जाएगी
15.
पौधों के मूल द्वारा जल का अवशोषण किस क्रिया द्वारा होता है? -परासरण
(II) रिक्त स्थानों कि पूर्ति करें:
1.
मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका तंत्रिका
कोशिका न्यूरोन है।
2.
कोशिका भित्ति सेलुलोज की बनी होती है।
3.
राइबोसोम अंत प्रद्रव्य जालिका के ऊपर मुख्यत पाए जाते हैं
4.
क्रोमोसोम DNA एवं प्रोटीन के बने होते हैं।
5.
जीवाणु कोशिका में केंद्रक
झिल्ली नहीं पाई जाती हैं।
6.
माइटोकांड्रिया एवं लवक में अपना DNA पाया जाता है।
7.
अमीबा में खाद्य पदार्थ का अधिग्रहण एंड्रोसाइटेसीस द्वारा होता है।
8.
अनुवांशिक गुणों का संवहन जीन द्वारा होता है।
अति
लधु उत्तरीय प्रश्न:
1. कोशिका को सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने देखा? रॉबर्ट हुक 1665
2. कोशिका को जीवन
की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्यों कहा जाता है?
3. कोशिका भित्ति कहां पाई जाती है? -केवल पादप कोशिकाओं में
4. कौन से कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल है? - माइटोकांड्रिया
5. किस कोशिकांग को आत्महत्या की थैली कहा जाता है? लाइसोसोम
6. कोशिका के अंदर
प्रोटीन संश्लेषण कहां होता है? -कोशिका के अंदर प्रोटीन
संश्लेषण राइबोसोम में होता है।
7. लवक कहां पाए
जाते हैं? - सिर्फ पादप कोशिका में
8. कोशिका के
किन्हीं दो अंगो का नाम लिखें जिसमें डीएनए पाया जाता है? - माइटोकांड्रिया तथा लवक में DNA
9. भोजन का संपूर्ण ऑक्सीकरण किस कोशिकांग में होता है? - माइट्रोकांड्रिया
10. कोशिका भित्ति
तथा कोशिका झिल्ली में मूल अंतर क्या है?
Ans: कोशिका भित्ति कड़ी और निर्जीव
होती हैं, जबकि कोशिका
झिल्ली अर्धपारगम्य और सजीव होती है। कोशिका भित्ति सैलूलोज की बनी
होती है जबकि कोशिका झिल्ली लिपिड और प्रोटीन की बनी होती है.
11. कोशिका झिल्ली
को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते हैं?
Ans: कोशिका झिल्ली द्वारा कुछ ही
पदार्थ अंदर- बाहर आ जा सकते हैं, सभी पदार्थ नहीं, इसलिए इसको चयनात्मक पारगम्य झिल्ली कहते हैं।
12. क्या पादप
कोशिका में सेंट्रोसोम पाया जाता है?
Ans: पादप कोशिका में सेंट्रोसोम नहीं पाया जाता है।
13. गाजी उपकरण
कहां पाया जाता है?
Ans: Galji उपकरण कोशिका में पाया जाता है
14. ल्यूकोप्लास्ट
का क्या कार्य है ?
Ans: ल्यूकोप्लास्ट खाद्य संचय का कार्य करता है।
15. अंत प्रद्रव्यी
जालिका कितने प्रकार की होती है
Ans: अंत प्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है: चिकनी और दानेदार,
15. अन्तःप्रद्रव्य
जालिका कितने प्रकार की होती है? उत्तर: दो प्रकार की होती है चिकनी तथा
दानेदार
16. कौन-सी कोशिकीय
रचना जीन वाहक है ?
Ans: DNA
17. क्रोमेटिन धागे
कब क्रोमोसोम की तरह दिखायी पड़ते हैं?
उत्तर: कोशिका विभाजन के समय
18. जीन किसे कहते
हैं ?
उत्तर- DNA के क्रियात्मक खण्ड को जीन कहते
हैं।
19. क्रोमोसोम का निर्माण किन-किन घटकों से होता है ?
उत्तर : कोमोसोम का निर्माण
पेलीकल, मैट्रिक्स, क्रोमाटिड्स घटकों से होता है।
20. केंद्रिका कहाँ
पाया जाता है ?
उत्तर: केंद्रिका केंद्रक के अन्दर
केंद्रक द्रव्य में पाया जाता है।
21. किस प्रकार की
कोशिका में केंद्रक नहीं पाया जाता है ?
उत्तर : प्रोकैरियोटिक कोशिका
में केंद्रक नहीं पाया जाता है।
22. कोशिका के
भीतरी तथा बाहरी वातावरण के बीच गैसों का आदान-प्रदान किस क्रिया द्वारा होता है ?
उत्तर: सिर्फ विसरण के द्वारा
23. पौधों में
गैसों का आदान-प्रदान किस संरचना द्वारा होता है।
उत्तर: पौधों में गैसों का
आदान-प्रदान स्टोमाटा द्वारा होता है।
24. पौधों के मूल
रोम द्वारा जल के अवशोषण में किस क्रिया का उपयोग होता है ?
उत्तर- परासरण द्वारा
25. जीवों का शरीर किससे बना होता है?
उत्तर : कोशिकाओं से।
26. बहुकोशिकीय जीवों का विकास एक कोशिका से किस क्रिया द्वारा होता है?
उत्तर: कोशिका विभाजन द्वारा।
27. एक ऐसे कोशिका का उदाहरण दें जो अपना आकार बदलती रहती है।
उत्तर :अमीबा।
28. जीवों के शरीर
में कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है?
Ans: जीवों के आकार पर
29. केंद्रक के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया था?
Ans: रॉबर्ट ब्राउन
30. यह किसने बताया कि नई कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजूद कोशिकाओं से
होता है?
Ans: विरचो
31. कोशिका द्रव्य एवं केंद्र को सम्मिलित रूप से क्या कहते हैं?
Ans: जीव द्रव्य या प्रोटोप्लाजम।
32. कोशिका भित्ति
किसके कारण कड़ी और निर्जीव होती है?
Ans: सेल्यूलोज के कारण
33. झिल्ली युक्त कोशिकांग किन कोशिकाओं में पाए जाते हैं?
Ans: यूकैरियोटिक कोशिकाओं में
34. अंत: द्रव्य जालिका कितने प्रकार की होती है?
Ans: अंत प्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है: चिकनी और
दानेदार(खुरदरी),
35. गुच्छों में
पाए जाने वाले राइबोसोम को क्या कहते हैं?
Ans: पालीराइबोसोम
36. पादप कोशिका
में गाजी उपकरण को सामान्यतः क्या कहते हैं?
Ans: डिक्ट्योसोम Dictyosomes
37. कोशिका की
रसधानियों को चारों ओर से घेरने वाली थैली को क्या कहते हैं?
Ans: टोनोप्लास्ट Tonoplast
38. केंद्रक द्रव्य
और कोशिका द्रव्य के बीच पदार्थों का आदान-प्रदान किन छिद्रों द्वारा होता है?
Ans: केंद्रक छिद्रों द्वारा
39. क्रोमेटिक जालिका कहां पाई जाती है?
Ans:केंद्रक द्रव्य में
40. RNA का संश्लेषण कहां होता है?
Ans:केंद्रक मे
41. क्रोमोसोम के
दोनों क्रोमेटिड्स किस स्थान पर एक दूसरे से सयोजित रहते हैं ?
Ans:सेंट्रोमियर
42. क्रोमोसोम के
शीर्ष भाग को क्या कहते हैं ?
Ans:टेलोमियर
43. मानव शरीर के
कोशिका में कितने क्रोमोसोम पाए जाते हैं?
Ans: 46 या 23 जोड़ी
44. कोशिका का आकार
एवं आकृति किस के अनुरूप होती है?
Ans: पतले और लंबे तार की तरह
45. माइटोकांड्रिया कहां पाया जाता है?
Ans: कोशिका द्रव्य में
46. रंगहीन या
श्वेत प्लास्टिक को क्या कहते हैं ? Ans: ल्यूकोप्लास्ट
47. गाजी उपकरण में
पाई जाने वाली चारों तरफ से झिल्ली से घिरी हुई अनेक समांतर नालिकाओं के समूह को
क्या कहते हैं?
Ans: कुंडलिकाएं या सिस्टर्नी
48. क्लोरोप्लास्ट
के भीतर विद्यमान तरल युक्त गुहा को क्या कहा जाता है?
Ans: स्ट्रोमा
49. किस संरचना के
अभाव में वायरस में सजीवों का लक्षण परिलक्षित नहीं होता है?
Ans: कोशिका झिल्ली के अभाव में,
50. फूलों में
विभिन्न रंग प्रदान करने वाले प्लेस्टिड को क्या कहते हैं?
Ans: क्रोमोप्लास्ट
No comments:
Post a Comment