पोषण क्या है?
जीवन सम्बंधित क्रियाओं को सुचारु रूप से चलने के लिए प्रत्येक जीव जिस विधि से पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते है. पोषण कहलाता है।
1. स्वपोषण क्या है ?
वैसे जीव जो भोजन के लिए स्वयं पर निर्भर रहते हैं न की अन्य जीवों पर , स्वपोषी कहलाते है। और पोषण की यह विधि स्वपोषण कहलाता है।
जैसे : हरे पौधें।
प्रकाश संश्लेषण क्या है ? इसके लिए आवश्यक शर्तें क्या है ?
2. परपोषण( विषमपोषी पोषण ) क्या है ?
पोषण की वह विधि जिसमे जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित नहीं करता बल्कि वह भोजन किसी न किसी रूप में अन्य स्रोतों से प्राप्त करता है।
और ये जीव परपोषी कहलाते है।
और पोषण की यह विधि परपोषण कहलाता है।
परपोषण मुख्यतः तीन प्रकार के होते है।
1 . मृतजीवी पोषण
2 . परजीवी पोषण
3. प्राणिसम पोषण
1 . मृतजीवी पोषण : वैसे जीव जो मृत जन्तुओं और पौधो के शरीर से अपना भोजन, अपने शरीर की सतह से , घुलित कार्बनिक पदार्थों के रूप में अवशोषित करते है।
जैसे : कवक , बैक्ट्रिया , प्रोटोजोआ इत्यादि।
तथा पोषण की यह विधि मृतजीवी पोषण कहलाता है।
2 . परजीवी पोषण :वैसे जीव जो अपना पोषण किसी अन्य जीव के संपर्क में , स्थायी या अस्थायी रूप से रहकर , उससे अपना भोजन प्राप्त करते है। परजीवी कहलाते है।
जैसे : जूँ , गोलकृमि , हुकवर्म , मलेरिया परजीवी , अमरबेल इत्यादि।
तथा पोषण की यह विधि परजीवी पोषण कहलाता है।
3. प्राणिसम पोषण :
वैसे जीव जो ठोस या तरल के रूप में अपना भोजन ग्रहण करते है प्राणिसम पोषी कहलाते है। जैसे : मनुष्य , बन्दर, अमीबा, पैरामीशियम इत्यादि।
तथा पोषण की यह विधि प्राणिसम पोषण कहलाता है।
No comments:
Post a Comment