1. हमारे परिवेश के पदार्थ

 1. कोई भी वस्तु जो स्थान घेरे, जिसमें द्रव्यमान एवं आयतन हो और जो अवरोध उत्पन्न करे, पदार्थ कहलाती है।

2. पदार्थ का वह रूप जिसकी एक निश्चित संरचना हो एवं इसके स्पष्ट गुण हो, द्रव्य कहलाता है।

3. पदार्थ कणों का बना होता है।

4. पदार्थ के कण अत्यंत सूक्ष्म होते हैं।

5. पदार्थ के कण अनवरत गतिशील रहते हैं।

6. पदार्थ की तीन अवस्थायें हैं- (i) ठोस (ii) द्रव (iii) गैसीय।

7. पदार्थ के कणों के मध्य रिक्त स्थान अन्तराण्विक स्थान कहलाता है।

8. पदार्थ के कणों के मध्य स्थित बल अन्तराण्विक आकर्षण बल कहलाता है।

9. ठोस पदार्थ की आकृति और उसके आयतन निश्चित होते हैं।

10. ठोस पदार्थ का घनत्व उच्च होता है।

11. ठोस पदार्थों के द्रवणांक तथा क्वथनांक प्रायः उच्च होते हैं।

12. ठोस पदार्थ में उसके अवयवी कण नियमित रूप से सजे रहते हैं जिसे जालक कहते हैं।

13. ठोस पदार्थ की एक निश्चित ज्यामितिक आकृति होती है।

14. ठोस पदार्थ असंपीडित होते हैं। अर्थात् उनके आयतन को घटाया या बढ़ाया नहीं जा सकता।

15. पावरोटी या स्पंजी पदार्थ इसके अपवाद हैं।

16. ठोस पदार्थों में बहाव की प्रवृति नहीं होती।

17. ठोस पदार्थ को गर्म या ठण्डा करने पर उनका प्रसार या संकुचन बहुत ही कम होता है।

18. किसी ठोस पदार्थ का बिना द्रव की अवस्था में गये सीधे वाष्प में परिवर्तन उर्ध्वपातन कहलाता है। जैसे-अमोनिया क्लोराइड, आयोडीन, कपूर, नेफ्थलीन, शुष्क वर्फ इत्यादि। 

19. प्रसरण वह प्रक्रिया है जिसमें किसी द्रव के कण किसी अन्य द्रव में प्रवेश करते हैं।

20. द्रव की आकृति निश्चित नहीं होती। किन्तु इसका आयतन निश्चित होता है।

21. द्रव का घनत्व उसके ठोस रूप के घनत्व से कम होता है।

22. द्रव प्रायः असंपीडित होते हैं।

23. द्रवों के द्रवणांक और क्वथनांक ठोस पदार्थों से प्रायः कम होते हैं।

24. द्रव पदार्थों में बहने की प्रवृति पायी जाती है।

25. द्रवों में परस्पर मिश्रित होने की प्रवृति पायी जाती है, क्योंकि इनमें बढ़ने का गुण होता है।

26. ठंडा करने पर किसी द्रव का ठोस रूप में परिवर्तन होना द्रव का जमना कहलाता है।

27. जिस ताप पर द्रव ठोस रूप में परिवर्तित होता, द्रव का हिमांक कहलाता है।

28. किसी द्रव का उसके क्वथनांक के नीचे के ताप पर वाष्प में परिवर्तन वाष्पण कहलाता है। इस प्रक्रिया में द्रव की सतह वाले कण उड़कर वायुमण्डल में चले जाते हैं।

29. जब किसी द्रव का वाष्प दाब वायुमण्डलीय दाब के बराबर हो जाता है, तब द्रव उबलने लगता है। जिस दाब पर द्रव उबलना प्रारंभ करता है, वह द्रव का क्वथनांक कहलाता है।

 30. क्वथनांक पर द्रव का ताप तब तक स्थिर रहता है जबतक कि उसका सम्पूर्ण द्रव वाष्य में परिवर्तित नहीं हो जाता है।

31. जिस ताप पर कोई ठोस पदार्थ पिघलकर द्रव के रूप में परिवर्तित होता है वह ताप उसका द्रवणांक कहलाता है।

32. गैस की न तो कोई निश्चित आकृति होती है और न कोई निश्चित आयतन होता है।

33. ठोस एवं द्रवों की तुलना में गैसों के घनत्व निम्न होते हैं।

34. गैसों के द्रवणांक और क्वथनांक ठोस और द्रव की तुलना में निम्न होते हैं।

35. गैसों की संपीड्यता बहुत अधिक होती है।

36. गर्म या ठण्डा करने पर गैस को प्रसारित या संकुचित किया जा सकता है।

37.घनत्व में अन्तर रहते हुये भी गैसों के परस्पर मिश्रित हो जाने की स्वाभाविक प्रक्रिया को गैसों का प्रसरण या विसरण कहते हैं। 

38. किसी गैस या वाष्प का द्रव रूप में परिवर्तन गैस का संघनन कहलाता है।

39. बर्तन की दीवारों के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस के कणों द्वारा आरोपित बल गैस का दाब कहलाता है।

40. समुद्र तल पर वायु का दाब वायुमण्डलीय दाब कहलाता है। दाब की इकाई पास्कल होती है।

41.  पदार्थ तीनों अवस्थाओं (ठोस, द्रव एवं गैस) को एक-दूसरे में परिवर्तित किया जा सकता है। 

42. वह ताप जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है उसे हम ठोस पदार्थ का द्रवणांक कहते हैं।

43. ठोस पदार्थ का द्रव में परिवर्तन ठोस पदार्थ का द्रवण कहलाता है।

44. द्रवणांक पर किसी पदार्थ के ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होने पर कितनी ऊष्मा अवशोषित होती है उसे द्रवण की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

45. जिस ताप पर कोई पदार्थ द्रव की अवस्था से गैसीय या वाष्प की अवस्था में परिवर्तित होता है वह ताप द्रव का क्वथनांक कहलाता है।

46. क्वथनांक पर किसी द्रव के गैस में परिवर्तित होने पर जितनी ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे वाष्पण की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

47. काली या गाढ़े रंग वाली वस्तुयें सफेद या हल्के रंगों वाली वस्तुओं की तुलना में अधिक मात्रा में ऊष्मा का अवशोषण करती हैं। इसलिये गर्मी के दिनों में लोग सफेद कपड़े के वस्त्र पहनना अधिक पसंद करते हैं।

48. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था प्लाज्मा अवस्था कहलाती है।

49. प्लाज्मा अवस्था में पदार्थ अत्यधिक आयनीकृत गैस के रूप में रहता है।

50. उच्च ताप के कारण सूर्य और तारों में भी प्लाज्मा की उत्पत्ति होती है। प्लाज्मा की उपस्थिति के कारण ही यह चमकीले दिखायी पड़ते हैं।

51. पदार्थ की पंचम अवस्था बोस आइंस्टीन कंडेनसेट (BEC) कहलाती है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. किसी ठोस पदार्थ का सीधे वाष्प में परिवर्तन कहलाता है।  उर्ध्वपातन
2.वाष्पन की प्रक्रिया से उत्पन्न होती है। ठंडक
3. वायु का दाब जैसे जैसे घटता है वैसे वैसे द्रव का क्वथनांक घटता है।
4. गैस का द्रव में परिवर्तन संघनन कहलाता है।
5. वह ताप जिस पर ठोस पदार्थों में परिवर्तित होता है कहलाता है। द्रवणांक
6. पदार्थ के कणों को एक साथ बांधकर रखने वाला बल कहलाता है अंतरा आणविक आकर्षण बल
7. वह प्रक्रिया इत्र की गंध वायु में चारों ओर फैल जाती है कहलाती है। 
 परासरण
8. बर्फ का एक टुकड़ा जल की सतह पर तैरते रहता है क्योंकि बर्फ का घनत्व जल के घनत्व से कम होता है।
9. 100 डिग्री सेल्सियस ताप पर केल्विन में  मान होता है 273.15



रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1. पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों का बना होता है।
2. पदार्थ की तीन अवस्थाएं होती है, ठोस, द्रव और गैस।
3. द्रव और गैस की तुलना में ठोस में उपस्थित अंतराणुक आकर्षण बल अत्यधिक होता है।
4. किसी ठोस पदार्थ का द्रव में परिवर्तन गलना या पिघलना कहलाता है।
5. किसी द्रव का वास्तव में परिवर्तन वाष्पन कहलाता है।
6. ठोस पदार्थ का सीधे गैस में परिवर्तन उर्ध्वपातन कहलाता है।
7. वाष्पन द्रव की सतह पर होता है जबकि उबालना द्रव क भीतर से होता है
8. गैस संपीड्य होती है।
9. ठोस असंपीड्य होती है।
10. ठोस पदार्थ का क्वथनांक एवं द्रवणांक उच्च होते हैं।
11. द्रव में बहा होता है क्योंकि उनके कणों के गतिज ऊर्जा ठोस के कणों की तुलना में अधिक होती है।
 सही या गलत का चयन करें।
1. पदार्थ में द्रव्यमान नहीं होता है । गलत
2. ठोस पदार्थ की आकृति निश्चित नहीं होती है। गलत
3. गैस का आयतन निश्चित होता है। गलत
4. ठोस के कणों में किसी प्रकार का वेग नहीं होता है।गलत
5. गैस के कण संपूर्ण उपलब्ध स्थान में इधर-उधर भ्रमण करते रहते हैं। सही
6. पदार्थ के कणों के मध्य स्थित रिक्त स्थान अंतर आण्विक स्थान कहलाता है।सही
7. द्रव अवस्था में अंतरा आण्विक आकर्षण बल उसकी ठोस अवस्था की तुलना में अधिक प्रबल होता है। गलत
8. गैस को गर्म करने पर उसका आयतन बढ़ जाता है। सही
9. दो विभिन्न गैसें से परस्पर मिश्रित नहीं हो सकती है। गलत
10. किसी गैस का सीधे ठोस रूप में परिवर्तन संघनन कहलाता है। गलत
11. वैसे पदार्थ जो कमरे के ताप पर द्रव रूप में पाई जाती है वह वाष्प कहलाती है। सही
12. सफेद वस्त्र ऊष्मा का अवशोषण अधिक मात्रा में करता है इसलिए गर्मी के दिनों में हम लोग सफेद वस्त्र पहनना ही पसंद करते हैं। गलत
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. वह चीज क्या कहलाती है जो कुछ स्थान घेरती है तथा जिसमे द्रव्यमान होता है ? 
उत्तर - पदार्थ 

2. द्रव्य क्या है ? 
उत्तर - पदार्थ का वह रूप जिसकी एक निश्चित संरचना हो एवं जिसके स्पष्ट गुण हो, द्रव्य कहलाता है |

3. क्या चीनी एक द्रव्य है ? 
उत्तर - जी हाँ, चीनी एक द्रव्य है | 

4. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के नाम लिखे ?
उत्तर - ठोस, द्रव्य और गैस 

5. पदार्थ द्वारा अधिकृत स्थान क्या कहलाता है ? 
उत्तर - आयतन 

6. 10० C पर जल की भौतिक अवस्था क्या होती है ? 
उत्तर - द्रव
7. अंतरा अणुक स्थान से आप क्या समझते है ? 
उत्तर - पदार्थ के कणो के मध्य रिक्त स्थान को अंतराआण्विक स्थान कहते है | 

8. अंतरा अणुक आकर्षण बल क्या है ? 
उत्तर - पदार्थ अत्यंत छोटे छोटे सूक्ष्म कणो के बने होते है | इन कणो के बीच एक प्रकार का आकर्षण बल कार्य करता रहता है, उसी को अंतरा अणुक बल कहते है | 

9. ठोस पदार्थ में बहाव क्यों नहीं होता है ?
उत्तर - ठोस पदार्थ के कण इतने मजबूत होते है की अपनी मजबूती से परस्पर बंधे रहते है  अंतराआण्विक स्थान बहुत कम होता है | इसीलिए ये निर्वात एक दूसरे के ऊपर से फिसल नहीं सकते | अतः ठोस पदार्थो में बहाव नहीं होती है |

 
10. ठोस पदार्थ पर उष्मा का क्या प्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर - उष्मा के प्रभाव से ठोस कणों की ऊर्जा प्रायः बाह जाती है | ऐसा होने से ये कण अपने विराम के मध्य के चारों तरफ अत्यधिक तीव्रता से कम्पन करने लगते है | किन्तु कणो की ऊर्जा इतनी अधिक भी नहीं होती है की वे अपने विराम के मध्य स्थान को छोड़कर बाहर हो जाय | अतः ठोस पदार्थो में प्रसार की मात्रा बहुत कम होती है 

11. उस प्रक्रिया का नाम बताये जिसमे किसी दूषित वस्तु की दुर्गन्ध उसके चारो ओर वायु में फैल जाती है ?
उत्तर - विसरण

12.जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर पर वह क्यों फैल जाता है ? 
उत्तर - क्योकि जल एक द्रव है | द्रव पदार्थो में बहाने की प्रवृति पायी जाती है | इसी कारण से जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर गिरा देने पर फैल जाता है |

 
 

13. 10० C और 25० C में किस ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है | 
उत्तर - 25० C ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है | 
 14. किसी द्रव के क्वथनांक पर वायु के दाब का क्या प्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर - द्रव का क्वथनांक वायुमंडल के दाब पर निर्भर करता है | वायुमंडल का दाब अधिक रहने पर द्रव का क्वथनांक भी बढ़ जाता है | इसके विपरीत वायुमंडल दाब काम रहने पर द्रव का क्वथनांक भी काम हो जाता है | जब हम वायु में ऊपर जाते है तो वायुमंडल का दाब काम होने लगता है जिससे की द्रव का क्वथनांक भी कम हो जाता है | 

15. सामान्य दाब पर एक पदार्थ का क्वथनांक कमरे के ताप से काम है | बताएँ की पदार्थ की भौतिक अवस्था क्या है ? 
उत्तर - गैस

16. किसी ठोस के द्रवणांक की परिभाषा लिखे | 
उत्तर - ठोस पदार्थ के द्रवणांक प्रायः उच्च होते है |
17. क्या होता है जब जल को 0० C पर ठंडा किया जाता है ?
उत्तर - जब जल को 0० C पर ठंडा किया जाता है तो वह बर्फ का रूप ले लेता है | 

18. गैस को ठंडा करने पर क्या होता है ?
उत्तर - जब गैस को ठंडा किया जाता है तो उसके कणो की ऊर्जा काम हो जाती है जिससे कणो का गमन धीमा हो जाता है और वे एक दूसरे निकट आ जाते है | 

19. अमोनिया क्लोराइड को गर्म करने पर क्या होता है ?
उत्तर - अमोनिया क्लोराइड को गर्म करने पर वह सीधे वाष्प की अवस्था में बदल जाता है |

 20. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था को क्या कहते है ?
उत्तर - प्लाज्मा अवस्था कहते है | 

21. क्या कारण है की गैसों को संपीडित किया जाता है, किन्तु द्रव को नहीं ? 
उत्तर -   गैसों की अपेक्षा द्रव में अन्तराण्विक स्थान बहुत कम होती है | 

No comments:

Post a Comment