1. रासायनिक संरचना के आधार पर पदार्थ को तीन भागों में बाँटा जाता है- (i) तत्व (ii) यौगिक (iii) मिश्रण।
2. पदार्थ शुद्ध द्रव्य के रूप में या दो या अधिक शुद्ध द्रव्यों के रूप में रहता है।
3. तत्व वह शुद्ध पदार्थ है जिसे किसी भी भौतिक या रासायनिक विधि से दो या अधिक सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता है।
4. हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, सल्फर, ताँबा, चाँदी, सोना, प्लैटिनम इत्यादि तत्व के उदाहरण हैं।
5. तत्व एक ही प्रकार के परमाणु से बना होता है।
6. अब तक 110 से अधिक तत्वों का आविष्कार हो चुका है। इनमें 92 तत्व प्रकृति में पाये जाते हैं जबकि अन्य संश्लेषित तत्व हैं।
7. तत्व धातु, अधातु या उपधातु हो सकते हैं।
8. सोडियम, पोटैशियम, जस्ता, ताँबा, सोना, चाँदी, लोहा, एल्युमिनियम आदि धातुओं उदाहरण हैं।
9. हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, गंधक (सल्फर), क्लोरीन, फॉस्फोरस आदि अधातु उदाहरण हैं।
10. यौगिक एक शुद्ध पदार्थ है जो दो या अधिक तत्वों के भार के विचार से एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग के फलस्वरूप बनता है।
12. किसी यौगिक की रासायनिक संरचना ज्ञात रहने पर उसे एक रासायनिक सूत्र द्वारा व्यक्त कि जाता है।
13. जल (H2O), अमोनिया (NH4), कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), चूना पत्थर , हाइड्रोजन क्लोराइड (HCI), अमोनियम क्लोराइड (NHCI) आदि यौगिक के उदाहरण यौगिक के अवयवी तत्वों को किसी भी यात्रिक या भौतिक विधि द्वारा अलग-अलग किया जा सकता है।
14. यौगिक के गुण उसके अवयवी तत्वों के गुणों से पूर्णतः भिन्न होते हैं।
15.किसी यौगिक के बनने में ऊष्मा या प्रकाश के रूप में ऊर्जा का प्रायः उत्सर्जन या अवशोषण होता है।
16.यौगिक में उसके अवयवी तत्व भार के विचार से एक निश्चित अनुपात में रहते हैं।
17. यौगिक के द्रवणांक और क्वथनांक निश्चित होते हैं।
18. यौगिक एक समांग पदार्थ है, अर्थात् यौगिक के संघटन और गुण हमेशा एक-समान रहते हैं।
19. चूँकि तत्वों के रासायनिक संयोग के फलस्वरूप यौगिक बनते हैं, इसलिये इन्हें रासाय यौगिक भी कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment