Sunday, October 4, 2020

परिवहन तंत्र-3 प्रश्न उत्तर


ज्ञान कोचिंग बनारपुर ,बक्सर। 


1. जीवों  के शरीर में पदार्थों के स्थानांतरण के लिए एक तंत्र को क्या कहते हैं ?

परिवहन तंत्र

समस्त उपयोगी पदार्थों को उनके मूल स्रोतों से शरीर की कोशिकाओं तक लाना तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से बाहर निकाल कर उन अंगों तक पहुंचाना जहां से वे शरीर के बाहर निकाल दिए जाएं पदार्थों का परिवहन कहलाता है और पदार्थों के परिवहन या स्थानांतरण के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं।

2. संवहन उत्तक किसे कहते हैं? 

जाइलम और फ्लोएम को

जटिल बहू कोशिकीय पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के परिवहन हेतु विशिष्ट उत्तक पाए जाते हैं जिन्हें संवहन उत्तक कहते हैं।

 खाद्य पदार्थों का परिवहन पत्तियों से पौधों के सभी अंगों में फ्लोएम उत्तक द्वारा संपन्न होता है।

जाइलम में जल एवं खनिज लवण का परिवहन ऊपर की एक ही दिशा में होता है जबकि  फ्लोएम में खाद्य पदार्थों का परिवहन ऊपर और नीचे दोनों दिशा में  होता है।

3. चालिनी नलिकाएं कहां पाई जाती है ?    फ्लोएम में।

4. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?

पौधों के वायवीय भागों से जल का रंध्रो द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।

5. स्थानांतरण क्या है?

पौधे के एक भाग से दूसरे भाग में खाद्य पदार्थों के जलीय घोल के आने जाने को खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण कहा जाता है। पौधों में सुक्रोज के रूप में खाद्य पदार्थ का स्थानांतरण होता है।

मनुष्य में खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण ग्लूकोस,  एमिनो अम्ल, वसा अम्ल आदि पोषक तत्व के रूप में होता है।

6. पौधे खनिज लवणों का अवशोषण किस रूप में करते हैं?

पौधे खनिज लवणों  अवशोषण आयन के रूप में करते हैं।

7. खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण क्यों जरूरी होता है?

खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण ऊर्जा उत्पादन एवं उपयोग के लिए  जरूरी है।

8. रक्त के विभिन्न आवाजो के नाम लिखें?

रक्त के विभिन्न  अवयव RBC,WBC, platelets एवं प्लाज्मा।

9. रक्त परिसंचरण तंत्र के तीन प्रमुख अवयवों के नाम लिखें?

        रक्त, वाहिकाएं , एवं     ह्रदय

10. रक्त किस प्रकार का उत्तक है ?

        संयोजी उत्त क

क्योंकि रक्त अपने प्रवाह के दौरान शरीर के सभी उत्तक का संयोजन करता है इसलिए यह तरल संयोजी उत्तक कहलाता है।


11. लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शरीर में कहां होता है?

लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण अस्थि मज्जा में होता है लेकिन गर्भस्थ शिशु में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण प्लीहा एवं यकृत में होता है।

12. मनुष्य में लाल और श्वेत रक्त कोशिकाओं का अनुपात क्या है? 600:1

13. रक्त लाल क्यों दिखते हैं? हिमोग्लोबिन के उपस्थिति के कारण

14. मनुष्य के हृदय में चार कौन-कौन से वेशम होते? 

                बायाँ  अलिंद, दायाँ  अलिंद, बायाँ निलय, दायाँ निलय

16.शरीर के सभी भागों से अशुद्ध रक्त को हृदय के दाएं अलिंद में ले जाने वाली रक्त वाहिनी ओं के नाम लिखें,?

    शिरायें 

17. हृदय के बाएं अलिंद निलय छिद्र पर स्थि त कपाट का नाम लिखें ?

द्वीदली कपाट

हृदय के दाएं आलिंद निलय छिद्र पर स्थित कपाट क को त्रिदलि  कपाट कहते हैं

18.फेफड़े से शुद्ध रक्त को बाय अलिंद में ले जाने वाली रक्त वाहिनी का नाम क्या है ?

                फुफ्फुस शिरा 

19. हृदय के वेश्मों  संकुचन क्या कहलाता है?
              
संकुचन सिस्टॉल  तथा शिथिलन  को डायस्टॉल 

20. शरीर की ऐसी धमनी का नाम लिखिए जिसमें अशुद्ध  रक्त प्रवाहित होता है?  

                फुफ्फुस धमनी

21. शरीर की ऐसी शिरा का नाम लिखें जिसमें शुद्ध रक्त  प्रवाहित होता है?
             
फुफ्फुस शिरा 

22. विभिन्न शीरिकाएँ आपस में जुड़ कर रक्त वाहिनी का निर्माण करती है? शिरा

23. एक ऐसे एक कोशिकीय पौधे का नाम बताएं जिसमें परिवहन विसरण के द्वारा होता है?

क्लैडोमोनास और युग्लीना 

24.पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के स्थानांतरण करने वाले उत्तक को क्या कहते हैं?

संवहन उत्तक

25. जल संवहन उत्तक में पाए जाने वाली लंबी तथा बेलनाकार नलिकाएं क्या कहलाती हैं ?
    जाइलम

26. जाइलम और फ्लोएम में किसक कोशिकाएं मृत होती है? जाइलम की

27.जाइलम तथा फ्लोएम में कौन सा संवहन उत्तक खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण करता है?

        फ्लोयम 

28.पौधे में जल खनिज लवण और खाद्य पदार्थों को पौधे के शीर्ष भाग तक पहुंचाने वाली क्रिया क्या कहलाती है?

        संवहन

29.  रुधिर किस प्रकार का उत्तक है?  संयोजी उत्तक 

30. दायाँ  और बायाँ  अलिंद एक दूसरे से किस रचना के द्वारा अलग होते हैं?

अंतरा अलिंद भित्ति

31. उस शिरा का नाम बताइए जिसमें शुद्ध या ऑक्सीजन जनित रक्त का प्रवाह होता है?

फुफ्फुस शिरा 

32.वैसा रक्त प्लाज्मा जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं नहीं पाई जाती है क्या कहलाता है?

सीरम

33. रक्त का संचार ज्यादा दबाव से किसमें होता है?

धमनियों में

34. रक्तचाप का माप  किस उपकरण से किया जाता है?

स्फिग्मोमैनोमीटर 

शिरा और धमनी में अंतर


रक्त एवं लसीका में अंतर स्पष्ट करें?





ह्रदय की संरचना एवं कार्य विधि:-



1 comment: