दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : 1. विभिन्नता क्या है ? जननिक विभिन्नता एवं कायिक विभिन्नता का वर्णन करे | उत्तर :- एक ही प्रकार में जनकों से उत्पन्न विभिन्न संतानों का अवलोकन करने पर हम पाते है की उनमे कुछ-न-कुछ अन्तर होता है | उनके रंग-रूप, शारीरिक गठन, आवाज, मानसिक क्षमता आदि में काफी विभिन्नता होती है | एक ही प्रजाति के जीवों में दिखने वाले ऐसी अंतर आनुवंशिक अंतर या वातावरणीय दशाओं में अंतर के कारण होता है | एक ही जाती के विभिन्न सदस्यों में पाए जाने वाले इन्ही अंतरों को विभिन्नता कहते है | अर्थात विभिन्नता सजीवो के ऐसे गुण है जो उसे अपने जनको अथवा अपने ही जाती के अन्य सदस्यों के उसी गुण के मूल स्वरूप से भिन्नता को दर्शाते है | जननिक विभिन्नता - इस प्रकार की विशेषताएँ जनन कोशिकाओं में होने वाले परिवर्तन के कारण होता है | ऐसी विभिन्नताएँ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत होती है | इसे आनुवांशिक विभिन्नता भी कहते है | ऐसी विभिन्नताओं में कुछ जन्म के समय से प्रकट हो जाती है | जैसे- आँखों एवं बालों का रंग/शारीरिक गठन, लम्बाई में परिवर्तन आदि जन्म के बाद की विभिन्नताएँ है |...