Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

गुरुत्वाकर्षण बल भारती भवन पब्लिकेशन

  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :- 1. गुरुत्वाकर्षण बल किसे कहते है ?  उत्तर :- वह आकर्षण बल जिससे दो वस्तुएँ एक-दुसरे को अपने ओर आकर्षित करती है, गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है | जब पत्थर का एक टुकड़ा स्वतन्त्र रूप से पृथ्वी पर गिरता है तो पृथ्वी तथा पत्थर का टुकड़ा दोनों एक-दुसरे को आकर्षित करते है |  2. गुरुत्वाकर्षण नियतांक का मान लिखें |  उत्तर :- G = गुरुत्वाकर्षण नियतांक (= 6.67 × 10-11 Nm2/kg2) 3. पृथ्वी तथा उसकी सतह पर रखी किसी वस्तु के बीच लगनेवाली गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण ज्ञात करने के लिए सूत्र लिखें |  उत्तर :- F=G*Mn/R2     4. यदि दो वस्तुओं के बीच की दुरी को आधा कर दिया जाए तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल किस प्रकार बदलेगा ?  उत्तर :- गुरुत्वाकर्षण बल चार गुना हो जाएगा     5. पृथ्वी और चंद्रमा एक-दुसरे को गुरुत्वीय बल से आकर्षित करते है, क्या पृथ्वी जिस बल से चंद्रमा को आकर्षित करती है वह बल, उस बल से जिससे चंद्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है बड़ा है या छोटा है या बराबर है ? बताइये क्यों ?  उत्तर :- ये दोनों बल क्रिया-प्रतिक्रया ...