Saturday, March 26, 2022

2. गति class 9th

विराम एवं गति क्या है?

विराम एवं गति दोनों पद आपेक्षिक है एक ही समय पर एक वस्तु किसी वस्तु के सापेक्ष विराम में तथा अन्य वस्तु के सापेक्ष गति में हो सकती है।

यदि किसी वस्तु की स्थिति अन्य वस्तुओं की अपेक्षा समय के साथ नहीं बदलती हो तो उस वस्तु को विराम में कहा जाता है।

यदि किसी वस्तु की स्थिति अन्य वस्तुओं के अपेक्षा समय के साथ बदलता हो तो उस वस्तु को गति पर कहा जाता है। जैसे :  दौड़ता हुआ बालक, दौड़ता हुआ व्यक्ति ,etc

गति किसे कहते हैं ? क्या है।

संसार की प्रत्येक वस्तु प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गतिमान है। हमारा चलना, दौड़ना, साईकिल चलाना आदि पृथ्वी का अपना धुरी पर घूर्णन करना

तथा वर्ष में एक बार सूर्य की परिक्रमा पूरी करना।

सूर्य भी अपने ग्रहो सहित विचरण करता हैं।


गति की परिभाषा :-

समय के सापेक्ष वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं। 

गति के सापेक्ष पद हैं। 

यदि एक वस्तु किसी प्रेक्षक के लिए विरामावस्था में हैं तब वही वस्तु अन्य प्रेक्षक के लिए गतिशील अवस्था में हो सकती हैं।

गति का सूत्र :- विस्थापन / समय 

गति के प्रकार (Type of Motion In Hindi) :-

यहाँ गति के कितने प्रकार होते हैं ? या गति के कितने भेद भोटे हैं उन सभी गति के प्रकार को यहाँ

पर बताया गया हैं।


(1) सरल रेखीय गति (Linear Motion In Hindi):-

सरल रेखीय गति क्या है :- यदि किसी निर्देश तंत्र के सापेक्ष किसी कण के तीन निर्देशांकों में से कोई भी दो निर्देशांक स्थिर रहे और

केवल एक निर्देशांक समय के साथ परिवर्तित होता हैं तो कण की गति सरल रेखीय गति या एक विमीय गति कहलाती हैं।


सरल रेखीय गति किसे कहते हैं ?

सरल रेखीय गति की परिभाषा :- जब कोई कण या वस्तु एक सीधी रेखा में गति करती हैं।

इस गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।

चाल:  एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। चाल का मात्रक मीटर प्रति सेकंड है।

चाल= दूरी/ समय

1. एक रेलगाड़ी 2 घंटे में 120 किलोमीटर की दूरी तय करती है रेलगाड़ी की चाल बताइए?

2. एक साइकिल 1.5 घंटा में 180 km की दुरी तय करती है, मोटर साइकिल कि चाल ज्ञात करें?

3. 

 त्वरण: एकांक समय में वेग/चाल परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं. इसे a द्वारा सूचित करते हैं.

त्वरण= (अंतिम वेग - प्रारंभिक वेग )/ कुल समय

a=( v-u )/ t 

मंदन= त्वरण के  ऋणात्मक मान को मदन कहते हैं, ब्रेक लगाकर मंदन उत्पन्न किया जाता है।

अंकिक प्रश्न:-

1. एक गाड़ी का वेग 5 सेकंड में 20 मीटर प्रति सेकंड से 40 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है तो उसका त्वरण ज्ञात करें?

2. एक साइकिल की चाल 5 सेकंड में 20 मीटर प्रति सेकंड से 80 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है तो त्वरण ज्ञात करें?

3. 54 मीटर प्रति सेकंड के रफ्तार से चलती हुई एक रेलगाड़ी ब्रेक लगाने पर रुकने में 9 सेकंड का समय लेती है मंदन का मान ज्ञात करें?

4. एक गाड़ी का चाल 4 सेकंड में 20 मीटर प्रति सेकंड से 0 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है तो मंदन ज्ञात करें?

5. एक जलयान 56 मीटर प्रति सेकंड की चाल से चल रहा है एक सेकेंड के बाद उसकी चाल 58 मीटर प्रति सेकंड हो जाता है, उसका त्वरण ज्ञात करें?



Sunday, March 13, 2022

1. विज्ञान और मापन कक्षा 9 भौतिकी

 1. विज्ञान क्या है?

सावधानीपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किए गए प्रयोगों और परीक्षणों द्वारा प्राप्त ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं।

2. भौतिक राशियां कितने प्रकार की होती हैं उनके नाम लिखें?

राशि

जिसको संख्या के रूप में प्रकट किया जा सके उसे राशि कहा जाता है।

भौतिक राशियाँ –

भौतिकी के नियमों को जिन राशियों के पदों में व्यक्त किया जाता है उन्हें भौतिक राशियां कहा जाता है।

भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं – अदिश राशि और सदिश राशि।

अदिश राशि (Scalar Quantities) –

वे राशियां जिनको  व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है,वे  अदिश राशि कहलाती हैं।

जैसे – समय , चाल, द्रव्यमान, घनत्व, तापमान, कार्य , आयतन, विद्युत धारा आदि।

सदिश राशि (Vector Quantities) – वे राशियां जिन को व्यक्त करने के लिए दिशा और परिमाण दोनों की आवश्यकता होती है उन्हें सदिश राशि कहते  है।

जैसे – बल, वेग, त्वरण, संवेग, आवेग, रेखीय संवेग, कोणीय विस्थापन, कोणीय वेग, बल आघूर्ण, चुम्बकीय क्षेत्र प्रेरण, चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता, चुम्बकं तीव्रता, चुम्बकीय आघूर्ण, विद्युत् तीव्रता, ताप प्रवणता, चाल प्रवणता, विद्युत् धारा घनत्व, विद्युत् ध्रुव आघूर्ण, विद्युत् ध्रुवण इत्यादि।

3. आधारी राशि किसे कहते हैं?

वैसी राशियां जो स्वतंत्र मानी जाती हैं आधारी राशियां कहलाते हैं।

4. व्युत्पन्न राशियां क्या है?

वैसी भौतिक राशियां जिन्हें  आधारी राशियों के पदों में व्यक्त किया जाता है व्युत्पन्न राशियां कहलाती है।

5. आधारी मात्रक किसे कहते हैं?

वह मात्रक जो किसी अन्य मात्रक पर निर्भर नहीं करता है उसे आधारी मात्रक कहते हैं।

आधारी मात्रक /मूल मात्रक (Fundamental Units) –

किसी भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त वे मात्रक जो अन्य मात्रकों से स्वतंत्र होते हैं, मूल मात्रक कहलाते हैं। इनकी संख्या 7 है।

जैसे – मीटर, सेकेण्ड, किलोग्राम, एम्पियर, मोल, केल्विन, कैंडेला।

मात्रक पद्धतियां (Unit Systems) :-

आधारी एवं  व्युत्पन्न राशियों को मापने के लिए, प्रयुक्त होने वाले मात्रकों के पूरे समूह को मात्रकों की पद्धति कहते हैं।

भौतिक राशियों के मापन हेतु प्रयुक्त पद्धतियां निम्नलिखित हैं :-

CGS पद्धति (Centimetre Gram Second System) –

CGS पद्धति में लम्बाई को  सेंटीमीटर में, द्रव्यमान को ग्राम में  और समय को सेकेण्ड में मापते है। इसीलिए इसे CGS पद्धति कहा जाता है। इसके अतिरिक्त इसे फ्रेंच या मीट्रिक पद्धति (Metric system)भी कहा जाता है।


MKS (Metre Kilogram Second System) पद्धति –

MKS पद्धति में लम्बाई को मीटर में, द्रव्यमान को किलोग्राम मे और समय को सेकेंड में मापते हैं। 

FPS (Foot Pound Second System) पद्धति

FPS पद्धति में लम्बाई को फुट में, द्रव्यमान को पाउंड में और समय को सेकेण्ड में मापते है।  इसलिए इसे FPS पद्धति कहा जाता है।

 FPS पद्धति को ब्रिटिश पद्धति भी कहते हैं।

7. रेडियन और स्टेरेडियन किनके मात्रक हैं?

समतल कोण का SI मात्रक रेडियन हैं, तथा घन कोण का SI मात्रक स्टेरेडियन हैं।

   पाई(π) =180° रेडियन

8. एक नैनो मीटर कितने मीटर के बराबर होता है?

1/1000 000 000 मीटर

9. प्रकाश वर्ष क्या है?

प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष कहते हैं यह खगोलीय दूरी का मात्रक है।

यह लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर की होती है। अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश अपने निर्वात में एक वर्ष में पूरा कर लेता है। यह इकाई मुख्यत: लम्बी दूरियों यथा दो तारों या गैलेक्सी जैसी अन्य खगोलीय वस्तुओं की बीच की दूरी मापने में प्रयोग की जाती है।

निर्वात में प्रकाश की चाल 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड है।


प्रश्न उत्तर:

1.मापन मुख्य रूप से एक प्रक्रिया है ?

तुलना करने की 

2. किसी राशि के परिमाण के पूर्ण विवरण के लिए आवश्यक है?

मात्रक एवं संख्यात्मक मान दोनों।

3. S.I. मात्रक का पूरा नाम क्या है?

International System of Unit.

4. S.I. मात्रक में कुल कितने आधारी मात्रक है?

Ans: 7

5. 1kg बराबर होता है?

Ans: 1000g के

6. इनमें कौन अधारी राशि नहीं है? 

A. द्रव्यमान

B. वेग

C. समय

D. None of these 



3.परिवहन प्रश्न उत्तर

  वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क , ख , ग या घ) लिखें। 1. एककोशिकीय शैवालों में जल का परिवहन होता है (क) परासरण द्वारा...