Skip to main content

3.परिवहन प्रश्न उत्तर

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, , ग या घ) लिखें।

1. एककोशिकीय शैवालों में जल का परिवहन होता है

(क) परासरण द्वारा         (ग) विसरण द्वारा

(ख) चालनी नलिकाओं द्वारा (घ) जाइलम वाहिकाओं द्वारा

2. पानी एवं घुलित खनिज का पौधों में स्थानांतरण होता है

(क) जाइलम नलिकाओं द्वारा  (ख) फ्लोएम द्वारा

(ग) मृदूतक द्वारा           (घ) दृढ़ोतक द्वारा

3. पौधों में खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण किस रूप में होता है?

(क) ग्लूकोस      (ग) स्टार्च

(ख) सूक्रोस       (घ) प्रोटीन

4. फ्लोएम से खाद्य-पदार्थों का परिवहन पौधों में किस दिशा में होता है?

(क) केवल नीचे की ओर     (ख) केवल ऊपर की ओर

(ग) ऊपर और नीचे दोनों ओर (घ) इनमें कोई नहीं

5. जल तथा घुलनशील लवण का मूलरोम से पत्तियों तक पहुँचने की क्रिया किस ऊतक द्वारा संपन्न होती है?

(क) कॉर्टेक्स      (ग) जाइलम

(ख) फ्लोएम      (घ) मूलरोम

6. रक्त इनमें किसकी उपस्थिति के कारण लाल दिखता है?

(क) थ्रोबिन           (ग) थ्रोंबोप्लास्टिन

(ख) हीमोग्लोबिन      (घ) फाइब्रिन

7. शुद्ध या ऑक्सीजनित रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जानेवाली रक्त वाहिनियाँ कहलाती हैं?

(क) धमनियाँ      (ग) अलिंद

(ख) शिराएँ       (घ) निलय

8. हृदय के वेश्मों का शिथिलन कहलाता है

(क) सिस्टोल      (ख) डायस्टोल

(ग) हृदय संकुंचन  (घ) तालबद्ध संकुंचन

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

1. जाइलम में पाई जानेवाली वाहिकाएँ और वाहिनिकाएँ  मुख्य रूप से जल एवं खनिज लवणों के स्थानांतरण में सहायक होती हैं।

2. चालनी नलिकाओं के जीवद्रव्य के बीच छिद्रों के द्वारा संबंध स्थापित होता है।

3. मृदा से जल का अवशोषण मूलरोमों द्वारा होता है।

4. पौधों में जल का लगातार अवशोषण वाष्पोत्सर्जन पर निर्भर करता है।

5. मूलादाब और वाष्पोत्सर्जन के फलस्वरूप सतत जल-स्तंभ का निर्माण होता है।

6. दायाँ और वायां  निलय एक-दूसरे से अन्तरा निलयभित्ति  के द्वारा अलग होते हैं।

7. महाधमनी एवं उनकी मुख्य शाखाओं में रक्त प्रवाह का दबाव ..रक्तदाब .. कहलाता है।

8. धमनियाँ शुद्ध या आक्सीजन जनित रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाती हैं।

9. ऊतक कोशिकाओं के बीच स्थित WBC को लसीका कहते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. जीवों  के शरीर में पदार्थों के स्थानांतरण के लिए एक तंत्र को क्या कहते हैं ?
उत्तर :- परिवहन तंत्र

समस्त उपयोगी पदार्थों को उनके मूल स्रतों से शरीर की कोशिकाओं तक लाना तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से बाहर निकाल कर उन अंगों तक पहुंचाना जहां से वे शरीर के बाहर निकाल दिए जाएं पदार्थों का परिवहन कहलाता है और पदार्थों के परिवहन या स्थानांतरण के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं।

2. संवहन उत्तक किसे कहते हैं? 
उत्तर :- जाइलम और फ्लोएम को

जटिल बहू कोशिकीय पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के परिवहन हेतु विशिष्ट उत्तक पाए जाते हैं जिन्हें संवहन उत्तक कहते हैं।

खाद्य पदार्थों का परिवहन पत्तियों से पौधों के सभी अंगों में फ्लोएम उत्तक द्वारा संपन्न होता है।

जाइलम में जल एवं खनिज लवण का परिवहन ऊपर की एक ही दिशा में होता है जबकि  फ्लोएम में खाद्य पदार्थों का परिवहन ऊपर और नीचे दोनों दिशा में  होता है।

3. चालिनी नलिकाएं कहां पाई जाती है?    
उत्तर :- फ्लोएम में।

 

4. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?

उत्तर :- पौधों के वायवीय भागों से जल का रंध्रो द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।

5. स्थानांतरण क्या है?

उत्तर :- पौधे के एक भाग से दूसरे भाग में खाद्य पदार्थों के जलीय घोल के आने जाने को खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण कहा जाता है। पौधों में सुक्रोज के रूप में खाद्य पदार्थ का स्थानांतरण होता है।

6. खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण किस रूप में होता है?

उत्तर :- मनुष्य में खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण ग्लूकोसएमिनो अम्ल, वसा अम्ल आदि पोषक तत्व के रूप में होता है।

7. पौधे खनिज लवणों का अवशोषण किस रूप में करते हैं?

उत्तर :- पौधे खनिज लवणों  अवशोषण आयन के रूप में करते हैं।

8. खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण क्यों जरूरी होता है?

उत्तर :- खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण ऊर्जा उत्पादन एवं उपयोग के लिए  जरूरी है।

9. रक्त के विभिन्न आवाजो के नाम लिखें?

उत्तर :- रक्त के विभिन्न  अवयव RBC,WBC, platelets एवं प्लाज्मा।

10. रक्त परिसंचरण तंत्र के तीन प्रमुख अवयवों के नाम लिखें?

   उत्तर :- रक्त, वाहिकाएं , एवं     ह्रदय

11. रक्त किस प्रकार का उत्तक है ?

       उत्तर :- संयोजी उत्तक

क्योंकि रक्त अपने प्रवाह के दौरान शरीर के सभी उत्तक का संयोजन करता है इसलिए यह तरल संयोजी उत्तक कहलाता है।

12. लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शरीर में कहां होता है?

उत्तर :- लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण अस्थि मज्जा में होता है लेकिन गर्भस्थ शिशु में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण प्लीहा एवं यकृत में होता है।

13. मनुष्य में लाल और श्वेत रक्त कोशिकाओं का अनुपात क्या है? उत्तर :- 600:1

14. रक्त लाल क्यों दिखते हैं
उत्तर :- हिमोग्लोबिन के उपस्थिति के कारण

15. मनुष्य के हृदय में चार कौन-कौन से वेशम होते
 उत्तर :- बायाँ  अलिंद, दायाँ  अलिंदबायाँ निलयदायाँ निलय

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjn8jaFZDi6lAO-oVlkUvFY55U2CCwnlCKhJEb464HYQaMC5HKgk2TBAn0XGtyKuCVBm6XglqcQWwnLpYSiE7vfn_oAxKpGu9NsHiUxGvj687Q7bmSqcXFVhFoVIoDn9xZ7crxaPtJm81_C/s0/F.jpg16.शरीर के सभी भागों से अशुद्ध रक्त को हृदय के दाएं अलिंद में ले जाने वाली रक्त वाहिनीओं के नाम लिखें?

उत्तर :- शिरायें 

 

17. हृदय के बाएं अलिंद निलय छिद्र पर स्थि त कपाट का नाम लिखें ? 

उत्तर :- द्वीदली कपाट

हृदय के दाएं आलिंद निलय छिद्र पर स्थित कपाट  को त्रिदलि  कपाट कहते हैं

18. फेफड़े से शुद्ध रक्त को बाय अलिंद में ले जाने वाली रक्त वाहिनी का नाम क्या है ?

उत्तर :- फुफ्फुस शिरा 

19. हृदय के वेश्मों  का संकुचन क्या कहलाता है?
 
उत्तर :- संकुचन सिस्टॉल  तथा शिथिलन  को डायस्टॉल 

20. शरीर की ऐसी धमनी का नाम लिखिए जिसमें अशुद्ध  रक्त प्रवाहित होता है 

 उत्तर :- फुफ्फुस धमनी

21. शरीर की ऐसी शिरा का नाम लिखें जिसमें शुद्ध रक्त  प्रवाहित होता है
 उत्तर :- फुफ्फुस शिरा 

22. विभिन्न शीरिकाएँ आपस में जुड़ कर रक्त वाहिनी का निर्माण करती है? 
उत्तर :- महाशिरा
23. एक ऐसे एक कोशिकीय पौधे का नाम बताएं जिसमें परिवहन विसरण के द्वारा होता है?

उत्तर :- क्लैडोमोनास और युग्लीना 

24.पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के स्थानांतरण करने वाले उत्तक को क्या कहते हैं?

उत्तर :- संवहन उत्तक

25. जल संवहक उत्तक में पाए जाने वाली लंबी तथा बेलनाकार नलिकाएं क्या कहलाती हैं ?
 उत्तर :- जाइलम

26. जाइलम और फ्लोएम में किसकी कोशिकाएं मृत होती है
उत्तर :- जाइलम की

27.जाइलम तथा फ्लोएम में कौन सा संवहन उत्तक खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण करता है?
उत्तर :-फ्लोयम 

28. पौधों  में जल खनिज लवण और खाद्य पदार्थों को पौधे के शीर्ष भाग तक पहुंचाने वाली क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर :-संवहन

29.  रुधिर किस प्रकार का उत्तक है?  
उत्तर :- संयोजी उत्तक 

30. दायाँ  और बायाँ  अलिंद एक दूसरे से किस रचना के द्वारा अलग होते हैं?

उत्तर :- अंतरा अलिंद भित्ति

31. उस शिरा का नाम बताइए जिसमें शुद्ध या ऑक्सीजन जनित रक्त का प्रवाह होता है?

उत्तर :- फुफ्फुस शिरा 

32.वैसा रक्त प्लाज्मा जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं नहीं पाई जाती है क्या कहलाता है?

उत्तर :- सीरम

33. रक्त का संचार ज्यादा दबाव से किसमें होता है?

उत्तर :- धमनियों में

34. रक्तचाप का माप  किस उपकरण से किया जाता है?

उत्तर :- स्फिग्मोमैनोमीटर 

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

परिवहन तंत्र-3 प्रश्न उत्तर

ज्ञान कोचिंग बनारपुर ,बक्सर।  1. जीवों  के शरीर में पदार्थों के स्थानांतरण के लिए एक तंत्र को क्या कहते हैं ? परिवहन तंत्र समस्त उपयोगी पदार्थों को उनके मूल स्रोतों से शरीर की कोशिकाओं तक लाना तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से बाहर निकाल कर उन अंगों तक पहुंचाना जहां से वे शरीर के बाहर निकाल दिए जाएं पदार्थों का परिवहन कहलाता है और पदार्थों के परिवहन या स्थानांतरण के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं। 2. संवहन उत्तक किसे कहते हैं?   जाइलम और फ्लोएम को जटिल बहू कोशिकीय पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के परिवहन हेतु विशिष्ट उत्तक पाए जाते हैं जिन्हें संवहन उत्तक कहते हैं।   खाद्य पदार्थों का परिवहन पत्तियों से पौधों के सभी अंगों में फ्लोएम उत्तक द्वारा संपन्न होता है। जाइलम में जल एवं खनिज लवण का परिवहन ऊपर की एक ही दिशा में होता है जबकि  फ्लोएम में खाद्य पदार्थों का परिवहन ऊपर और नीचे दोनों दिशा में  होता है। 3. चालिनी नलिकाएं कहां पाई जाती है ?      फ्लोएम में। 4. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? पौधों के वायवीय भागों स...

मनुष्यों में पोषण और पाचन तंत्र

पाचन तंत्र : आहारनाल   , इससे संबंधित पाचक ग्रन्थियाँ और पाचक क्रिया मिलकर पाचन तंत्र (पाचन तंत्र) का निर्माण  करता है।      मनुष्यों में पोषण 5 चरणों में पूर्ण होता है।   आहारनाल  :   यह एक कुंडलित रचना है, जिसकी लम्बाई लगभग 8 -10 मीटर तक होती है। यह मुखगुहा के शरू वाले गुदा (रेक्टम) तक फैली हुई  है।        मुखगुहा:   मुखगुहा  आहारनाल   का पहला भाग है। यह ऊपरी और निचले जबड़े से घिरी होती है। मुखगुहा को बंद करने के लिए दो मांसल होठ (होंठ) होते हैं।                           मुखगुहा के अंदर दाँत, जीभ और तीन जोड़ी लार ग्रंथिया होती है।                          पाचन  की   क्रिया मुखगुहा से शुरू हो जाती है।        जीभ:   जीभ मुखगुहा के फर्श पर स्थित मांसल रचना है। इसकी अगली शिरा स्वतन्त्र और पिछली शिरा फर...

रसायन सूत्र उत्तर Class-10

  1.  रसायन सूत्र  S.No. रसायन सूत्र 1. आक्सीजन O₂ 2. नाइट्रोजन N₂ 3. हाइड्रोजन H₂ 4. कार्बन डाइऑक्साइड CO₂ 5. कार्बन मोनोआक्साइड CO 6. सल्फर डाइऑक्साइड SO₂ 7. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड NO₂ 8. नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड (नाइट्रिक ऑक्साइड) NO 9. डाईनाइट्रोजन ऑक्साइड (नाइट्रस ऑक्साइड) N₂O 10. क्लोरीन Cl₂ 11. हाइड्रोजन क्लोराइड HCl 12. अमोनिया NH₃     अम्ल 13. हाइड्रोक्लोरिक एसिड HCl 14. सल्फ्यूरिक एसिड H₂SO₄ 15. नाइट्रिक एसिड HNO₃ 16. फॉस्फोरिक एसिड H₃PO₄ 17. कार्बोनिक एसिड H₂CO₃    क्षार 18. सोडियम हाइड्राक्साइड NaOH 19. पोटेशियम हाइड्राक्साइड KOH 20. कैल्शियम हाइड्राक्साइड Ca(OH)₂  लवण 21. सोडियम क्लोराइड NaCl 22. कार्बोनेट सोडियम Na₂CO₃ 23. कैल्शियम कार्बोनेट CaCO₃ 24. कैल्शियम सल्फेट CaSO₄ 25. अमोनियम सल्फेट (NH₄)₂SO₄ 26. नाइट्रेट पोटेशियम KNO₃   आम रसायनों के व्यावसायिक एवं रासायनिक नाम व्यावसायिक नाम — IAPUC नाम — अणु सूत्र 27. चाक  —  कैल्सियम कार्बोनेट CaCO ₃ 28. अंगूर का सत  —  ग्लूकोज C6H₁₂O6 29. एल्कोहल C₂H5OH 30. कास्...