Saturday, September 14, 2024

भारत एक परिचय

1. भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप (पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश) का सबसे बड़ा देश है।

2.  इसका प्राचीन नाम आर्यावर्त एवं जंबू द्वीप है।

3. अधिकांश भारतीय काकेशियाई या काकेसाइड मानव प्रजाति समूह से संबंधित है।

4. सर्वप्रथम ईरानियों ने भारत को 'हिन्दुस्तान' एवं यूनानियों ने इसे 'इंडिया' कहा।

5. भारत के उत्तर में नेपाल, भूटान एवं चीन है जबकि दक्षिण में श्रीलंका एवं हिन्द महासागर।

6.  भारत के पूरब में बांग्लादेश, म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान एवं अरब सागर है।

7. भारत एक मात्र ऐसा देश है, जिसके नाम पर किसी महासागर (हिन्द महासागर) का नामकरण किया गया है।

8. हिन्द महासागर (अन्य नाम-रत्नाकर) को शांत क्षेत्र एवं सात समुद्रों की कुंजी कहा जाता है।

9. हिन्द महासागर का पश्चिमी भाग अरब सागर एवं पूर्वी भाग बंगाल की खाड़ी कहलाता है।

10.             भारत में समुद्र तल से औसत ऊँचाईयाँ चेन्नई के समुद्र तट से मापी जाती है।

11.             भारत में सर्वाधिक पूर्वी राज्य अरूणाचल प्रदेश, पश्चिमी राज्य गुजरात, उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश एवं दक्षिणी तमिलनाडु है।

12.              देश के केन्द्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक उत्तरी भाग में लद्दाख तथा दक्षिणी भाग में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है।

13.             भारत की मुख्य भूमि 8°4' और 37°6' उत्तरी अक्षांश एवं 68°7' और 97°25' पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है।

14.             संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य है।

15.             अक्षांशीय देशांतरीय विस्तार में 30° का अंतर है।

 

16.             कर्क रेखा (23°30′ उत्तरी अक्षांश) भारतीय भू-भाग को दो बराबर भागों में बाँटती है।

17.             कर्क रेखा आठ राज्यों-गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है।

18.             कर्क रेखा का सर्वाधिक भाग मध्य प्रदेश से तथा न्यूनतम भाग राजस्थान से गुजरती है।

19.             भारत का सबसे दक्षिणत्तम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट है जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार में 6°4' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

20.             82°30' पूर्वी देशान्तर रेखा, जो प्रयागराज के नैनी से गुजरती है, को भारत का मानक समय रेखा माना गया है, जो ग्रीनवीच माध्य समय (GMT) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

21.             भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी सुदूर बिंदुओं के स्थानीय समय में लगभग 2 घंटे का अंतर है।

22.             82°30' पूर्वी देशान्तर रेखा भारत के पाँच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिसा एवं छतीसगढ़ से होकर गुजरती है।

23.             भारतीय मानक समय IST रेखा एवं कर्क रेखा छतीसगढ़ राज्य के सुरजपुर जिला में एक दूसरे को आपस में काटती है।

24.             भारत में 9 तटीय राज्य है गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल।

25.             भारत के 10 राज्य तथा दो केन्द्रशासित प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्थलीय सीमा से लगी है जिसमें सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल की है।

26.             केन्द्रशासित प्रदेश पुदुचेरी तीन राज्यों में फैला है, जिसका जिला यनम (आंध्र पदेश), कराईकल एवं पुदुचेरी (तमिलनाडु) तथा माहे (केरल) में स्थित है।

27.              भारत में कुल 20 राज्य स्थलरूद्ध (Land Locked) है, इनमें से 5 राज्य (हरियाणा, छतीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड) भू-आवेष्ठित है जिनकी सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा को स्पर्श नहीं करती।

 

28.             उत्तर प्रदेश सर्वाधिक राज्यों (8) राज्य और दिल्ली) को स्पर्श करने वाला राज्य है।

29.             उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक सीमा मध्य प्रदेश से एवं सबसे कम हिमाचल प्रदेश से लगी है।

30.             भारत की प्रादेशिक जलसीमा तट से 12 समुद्री मील है जिसपर भारत का अधिकार है।

31.             1 समुद्री मील (नॉटिकल मील) 1.852 किमी के बराबर होता है।

32.              भारत का संलग्न क्षेत्र तट से 24 समुद्री मील तक है जिसपर भारत को सीमा शुल्क वसुली एवं वित्तीय अधिकार प्राप्त है।

33.             भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र तट से 200 समुद्री मील तक है जिसपर भारत को सागरीय जीवों तथा समुद्री खनिजों के संरक्षण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का अधिकार प्राप्त है।

34.             भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर गॉडविन ऑस्टिन या K-2 है जो काराकोरम श्रेणी (लद्दाख) में स्थित है।

35.             धनुषकोडी (पंबन द्वीप, तमिलनाडु राज्य) भारतीय क्षेत्र का अंतिम शहर है।

भारत : एक दृष्टि में

 

     अवस्थिति -उत्तरी गोलार्द्ध एंव पूर्वी देशांतर

     आकृति-चतुष्कोणीय

     राजधानी-नई दिल्ली

     भारत का जलवायु-मानसूनी

     राज्यों की कुल संख्या-28

     केन्द्रशासित प्रदेशों की कुल संख्या -8

          कुल क्षेत्रफल - 32,87,263 वर्ग किमी

     विश्व क्षेत्रफल में भारत का प्रतिशत - 2.42%

     क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान 7 वाँ

     क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया में स्थान SECOND

      क्षेत्रफल में भारत से छः बड़ें देश रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया

     सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा- हिन्दी

     सबसे बड़ा जनजाति भील (दूसरा-गोंड)

     अक्षांशीय स्थिति 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश

     देशान्तरीय स्थिति 68°7'-97°25′ पूर्वी देशान्तर

     उत्तर से दक्षिण लम्बाई 3,214 किमी

     पूरब से पश्चिम लम्बाई 2,933 किमी०

     पूर्वी बिन्दु- कीबिधु (अरूणाचल प्रदेश)

     पश्चिमी बिन्दु- गुहारमोती/गौरमाता (गुजरात)

     उत्तरी बिन्दु - इंदिरा कॉल (लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर में काराकोरम दरें में)

      भारत के मुख्य भूमि का दक्षिणी बिन्दु- कन्याकुमारी/केप कोमोरिन (तमिलनाडु)

      सबसे दक्षिणत्तम बिन्दु- इंदिरा प्वाइंट (अन्य नाम- पिग्मिलियन / पारसन प्वाइंट)

      दक्षिणी बिन्दु, भूमध्य रेखा से दूरी-876 किमी.

      स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 Km

     मुख्य भूमि के तट की लम्बाई - 6100 Km

      द्वीपों सहित तटीय लंबाई-7516.6 Km

     समुद्र तट से लगे राज्यों की संख्या - 9

     सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य गुजरात

      सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य- गोवा

      सबसे छोटी तट रेखा वाला केन्द्रशासित राज्य - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

     प्रायद्वीपीय भारत या भारत की दूसरी सर्वाधिक लंबी तट रेखा वाला राज्य - आंध्र प्रदेश

     सर्वाधिक नगरीकृत राज्य- महाराष्ट्र

     न्यूनत्तम नगरीकृत राज्य-  हिमाचल प्रदेश

     सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य- मध्यप्रदेश

     सबसे न्यूनत्तम वनाच्छादित राज्य हरियाणा

     सर्वाधिक वर्षा - मासिनराम (मेघालय)

     न्यूनत्तम वर्षा - लेह (लद्दाख)

     सबसे ठंडा स्थान- द्रास (लद्दाख)

     हिमालय से लगे राज्यों की संख्या-10

 


No comments:

Post a Comment