अम्ल:-अम्ल वह पदार्थ है जो स्वाद में खट्टा होता है। एवं धातुु से अभिक्रिया कर के हाइड्रोजन गैस मुक्त करता है
आरहेनियस के अनुसार अम्ल की परिभाषा:
"अम्ल वह पदार्थ है, जो जल में घुलकर H+ (हाइड्रोजन आयन) या H 3O+ (हाइड्रोनियम आयन ) देता है। "
H2O + HCl --->H 3O+ + Cl-
क्योंकि H+ स्वतंत्र रूप में नहीं रह सकता है लेकिन यह जल के अणुओं के साथ मिलकर रह सकता है।
कुछ प्राकृतिक पदार्थों में पाए जाने वाले अम्ल :
संतरा / नींबू सिट्रिक अम्ल
सेब मैलिक अम्ल
इमली टार्टरिक अम्ल
सिरका एसिटिक अम्ल
दही लैक्टिक अम्ल
टमाटर ऑक्जैलिक अम्ल
अम्ल पित हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
चाय टैनिक अम्ल
विटामिन -C एस्कॉर्बिक अम्ल
चींटी के डंक फॉर्मिक अम्ल
पालक ऑक्जैलिक अम्ल
अम्ल के गुण
अम्ल का पीएच मान 7 से कम होता है।
अम्ल स्वाद में खट्टे होते हैं।
अम्ल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते हैं।
भस्म:-भस्म वह पदार्थ है जिसका जलीय विलियन स्वाद में कड़वा होता है ।औरअम्ल को उदासीन कर लवण बनाता है।
आरहेनियस के अनुसार भस्म की परिभाषा
भस्म वह पदार्थ है जो जल में घुलकर हाइड्राक्साइड आयन देता है।
लवण :- अम्ल भस्म से अभिक्रिया करके लवण और जल बनाते हैं इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।
अम्ल लाभदायक या हानिकारक:-
कुछ अम्ल विषैले होते हैं जैसे कार्बोलिक अम्ल, कुछ अम्ल संक्षारक होते हैं जैसे सल्फ्यूरिक अम्ल
सल्फ्यूरिक अम्ल का उपयोग मोटर गाड़ी के बैटरी में होता है।
नाइट्रिक अम्ल का प्रयोग से अनेक प्रकार के उर्वरक एवं विस्फोटक (TNT) बनाए जाते हैं।
हाइड्रो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्राव हमारे आमाशय में होता है जो भोजन के साथ आए हुए जीवाणुओं को नष्ट करता है तथा माध्यम को अम्लीय बनाता है।
सामान्य से ज्यादा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के उत्पत्ति होने से पेट में अमलियात आया गैस की शिकायत होती है इसके उपचार के लिए एंटासिड का प्रयोग करते हैं जिनकी प्रकृति क्षारीय होती है जैसे सोडियम बाई कार्बोनेट, मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड, Eno इत्यादि।
सोडियम बाईकार्बोनेट हानिकारक नहीं होता है ,
परंतु अन्य भस्म जैसे चूना जल, बेरियम हाइड्रोक्साइड विषैले और हानिकारक होते हैं तथा चमड़े को जला देते हैं।
टूथपेस्ट में भस्म होता है जो हमारे मुंह में उपस्थित हम लोग को उदासीन कर देता है तथा दांतो की रक्षा करता है।
Venus का वातावरण हलके पीले सल्फ्यूरिक अम्ल के बादलों से घिरा है आता वीनस पर जीवन संभव नहीं है।
प्रबल अम्ल और दुर्बल अम्ल Strong and weak acids:
अम्ल के जलीय विलियन में अम्ल द्वारा प्रदत हाइड्रोजन आयन की मात्रा से उसकी अम्लीय शक्ति का निर्धारण होता है।
प्रबल अम्ल Strong acids:-
जो अम्ल जल में घुल कर पूर्णतः आयनित होकर हाइड्रोजन आयन देता है , प्रबल अम्ल कहलाता है।
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल , नाइट्रिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल
प्रबल अम्ल है।
दुर्बल अम्ल Weak acids:- जो अम्ल जल में घूलकर आंशिक रूप से हाइड्रोजन आयन देता हैं, दुर्बल अम्ल कहलाते हैं।
कार्बोनिक अम्ल , एसिटिक अम्ल, बोरिक अम्ल दुर्बल अम्ल के उदाहरण है।
सांद्र एवं तनु अम्ल:
विलियन में उपस्थित अम्ल की मात्रा के अनुसार सांद्र या तनु हो सकता है।
सांद्र विलियन :-
जल में अम्ल की मात्रा अधिक हो या जल की मात्रा कम हो तो उसे सांद्र विलयन कहते हैं।
तनु विलियन :- जब विलियन में अम्ल की मात्रा कम, पानी की मात्रा ज्यादा हो, तो उसे तनु विलियन कहते हैं।
बोरिक अम्ल एक दुर्बल अम्ल है अतः इसका उपयोग एंटीसेप्टिक बनाने में होता है
अगर आपके त्वचा पर सल्फ्यूरिक अम्ल गिर जाए तो क्या करेंगे ?
प्रबल अम्ल सल्फ्यूरिक अम्ल त्वचा को जला देता है अतः सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल जब त्वचा पर गिर जाए तो सर्वप्रथम जल द्वारा पर्याप्त मात्रा में धोकर दुर्बल भस्म के विलियन द्वारा अम्ल के प्रभाव को उदासीन किया जाता है।
भस्म:-
भस्म वह पदार्थ है जो जल में घुल कर हाइडाक्साइड OH-आयन देते हैं भस्म प्रायः जल में विलय होते हैं।
ध्यान देने की बात है कि सभी क्षार भस्म होते हैं, परंतु सभी भस्म क्षार नहीं होते हैं।
क्षार: - वह भस्म जो जल में विलय होते हैं क्षार कहलाते हैं।
भस्म और क्षार के गुण:-
1. यह स्वाद में कड़वे होते हैं।
2. यह अम्ल से अभिक्रिया कर लवण और जल बनाते हैं।
3. यह नीले लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं लेकिन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं।
4. क्षार का pH मान 7 से अधिक होता है।
5. क्षार छूने में साबुन जैसे चिकने होते हैं।
जल में विलेय है भस्म:
सोडियम हाइड्रोक्साइड NaOH
पोटैशियम हाइड्रोक्साइड KOH
अमोनियम हाइड्रोक्साइड NH 4OH
कैलशियम ऑक्साइड CaO
मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड Mg (OH)2
जल में अविलेय भस्म:-
जिंक ऑक्साइड ZnO, फेररस ऑक्साइड FeO,
एलमुनियम ऑक्साइड Al 2O3,
कॉपर हाइड्रोक्साइड Fe 2O3
pH: किसी विलियन में हाइड्रोजन आयनों के सांद्रण के निर्धारण के लिए सोरेनसन ने 1909 में एक स्केल दिया। जिसे pH- स्केल कहा जाता है।
किसी विलियन का पीएच मान उस विलियन में हाइड्रोजन आयनों की शक्ति को प्रदर्शित करता है।
pH किसी विलियन का पीएच मान उसमें उपस्थित हाइड्रोजन आयनों के सांद्रता के लघु गणक की ऋणात्मक मान होता है।
*शुद्ध जल का पीएच मान 7 होता है।
*अम्ल का पीएच मान 7 से कम होता है।
*क्षार का पीएच मान 7 से अधिक होता है।
सूचक (Indicator):-
सूचक वे पदार्थ होते हैं जो अम्लीय माध्यम में अलग रंग तथा क्षारीय माध्यम में अलग रंग प्रदर्शित करते हैं । जैसे:- लिटमस पत्र।
आल्फैक्टरी सूचक :-कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जिनका गंध अम्लीय तथा क्षारीय माध्यम में बदल जाते हैं। इन्हें ऑल फैक्ट्री सूचक कहते हैं।
जैसे:- प्याज , लवंग का तेल, वेनिला इत्र
ऐसे सूचक की सहायता से एक अंधा व्यक्ति भी बता सकता है की विलयन अम्लीय है या क्षारीय।
अम्लराज (Aqua Ragia)
यह 3:1 के अनुपात में सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और सांद्र नाइट्रिक अम्ल का ताजा मिश्रण होता है।
यह सोना और प्लेटिनम को गलाने मे समर्थ होता है।
Acid and Base
ज्ञान कोचिंग सेंटर
1. | अम्ल का pH मान होता है। | (4 points) |
◯ | 7 | |
⚫ | 7 से कम | |
◯ | 7 से अधिक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
2. | क्षार का pH मान होता है। | (4 points) |
◯ | 7 | |
◯ | 7 से कम | |
⚫ | 7 से अधिक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
3. | शुद्ध जल का pH मान होता है। | (1 point) |
⚫ | 7 | |
◯ | 7 से कम | |
◯ | 7 से अधिक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
4. | चूना जल का pH मान होता है। | (4 points) |
◯ | 7 | |
◯ | 7 से कम | |
⚫ | 7 से अधिक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
5. | एक विलियन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है,का pH मान होता है। | (4 points) |
◯ | 7 | |
◯ | 7 से कम | |
⚫ | 7 से अधिक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
6. | एक विलियन नीला लिटमस पत्र को लाल कर देता है,का pH मान होता है। | (4 points) |
◯ | 7 | |
⚫ | 7 से कम | |
◯ | 7 से अधिक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
7. | एक विलियन का pH मान 7 है।तो विलियन है। | (4 points) |
◯ | अम्लीय | |
◯ | क्षारीय | |
⚫ | उदासीन | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
8. | एक विलियन का pH मान 7 से अधिक है।तो विलियन है। | (4 points) |
◯ | अम्लीय | |
⚫ | क्षारीय | |
◯ | उदासीन | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
9. | एक विलियन का pH मान 7 से कम है।तो विलियन है। | (4 points) |
⚫ | अम्लीय | |
◯ | क्षारीय | |
◯ | उदासीन | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
10. | एक विलियन का pH मान 9है,तो विलियन है। | (4 points) |
◯ | अम्लीय | |
⚫ | क्षारीय | |
◯ | उदासीन | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
11. | एक विलियन का pH मान 0 है ,तो विलियन है। | (4 points) |
⚫ | अम्लीय | |
◯ | क्षारीय | |
◯ | उदासीन | |
◯ | उभयधर्मी |
12. | वैसे पदार्थ जो अम्लीय माध्यम में अलग रंग तथा क्षारीय माध्यम में किए रंग प्रदर्शित करते हैं उन्हें क्या कहते हैं | (4 points) |
◯ | अम्ल | |
⚫ | सूचक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
13. | वैसे पदार्थ जो जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन देते हैं उन्हें क्या कहते हैं | (4 points) |
⚫ | अम्ल | |
◯ | क्षार | |
◯ | सूचक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
14. | वैसे पदार्थ जो जल में घुलकर hydroxide आयन देते हैं उन्हें क्या कहते हैं | (4 points) |
◯ | अम्ल | |
⚫ | क्षार | |
◯ | सूचक | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
15. | अम्ल क्षार से अभिक्रिया करके क्या बनाते हैं | (4 points) |
◯ | लवण | |
◯ | जल | |
⚫ | लवण और जल | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
16. | जल में घुलनशील भस्म क्या कहलाते हैं | (4 points) |
◯ | अम्ल | |
⚫ | क्षार | |
◯ | लवण | |
◯ | इनमें से कोई नहीं |
17. | निम्नलिखित में किस की प्रकृति अम्लीय है | (4 points) |
◯ | मानव रक्त | |
◯ | चुना जल | |
◯ | Antacid | |
⚫ | Lime juice |
18. | जिनका गंध अम्लीय तथा क्षारीय माध्यम में बदल जाते हैं इन्हें ऑल फैक्ट्री सूचक कहते हैं | (4 points) |
⚫ | True | |
◯ | False |
19. | अम्ल जल में घुल कर हाइड्रोक्साइड आयन देते हैं | (4 points) |
◯ | True | |
⚫ | False |
20. | हाइड्रोजन आयन जल के अणु से अभिक्रिया करके हाइड्रोनियम आयन बनाते हैं | (4 points) |
⚫ | True | |
◯ | False |
21 | वैसे यौगिक जिनके जलीय विलियन विद्युत का संचालन नहीं करते हैं वह विद्युत अनपघट्य कहलाते हैं | (4 points) |
⚫ | True | |
◯ | False |
22. | सिरका क्षारीय होता है | (4 points) |
◯ | True | |
⚫ | False |
23. | Venus का वातावरण हल्के पीले सल्फ्यूरिक अम्ल के बादलों से घिरा होता है । | (4 points) |
⚫ | True | |
◯ | False |
24. | Toothpaste , नीम के दातुन, बबूल के दातुन की प्रकृति अम्लीय होती है। | (4 points) |
◯ | True | |
⚫ | False |
25. | टमाटर तथा पालक में ऑक्जेलिक अम्ल पाया जाता है। | (4 points) |
⚫ | True | |
◯ | False |
No comments:
Post a Comment