1. भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप (पाकिस्तान , भारत , नेपाल , भूटान एवं बांग्लादेश) का सबसे बड़ा देश है। 2. इसका प्राचीन नाम आर्यावर्त एवं जंबू द्वीप है। 3. अधिकांश भारतीय काकेशियाई या काकेसाइड मानव प्रजाति समूह से संबंधित है। 4. सर्वप्रथम ईरानियों ने भारत को ' हिन्दुस्तान ' एवं यूनानियों ने इसे ' इंडिया ' कहा। 5. भारत के उत्तर में नेपाल , भूटान एवं चीन है जबकि दक्षिण में श्रीलंका एवं हिन्द महासागर। 6. भारत के पूरब में बांग्लादेश , म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान एवं अरब सागर है। 7. भारत एक मात्र ऐसा देश है , जिसके नाम पर किसी महासागर ( हिन्द महासागर ) का नामकरण किया गया है। 8. हिन्द महासागर (अन्य नाम- रत्नाकर ) को शांत क्षेत्र एवं सात समुद्रों की कुंजी कहा जाता है। 9. हिन्द महासागर का पश्चिमी भाग अरब सागर एवं पूर्वी भाग बंगाल की खाड़ी कहलाता है। 10. भारत में समुद्र तल से औसत ऊँचाईयाँ चेन्नई के समुद्र तट से मापी जाती है। 11. ...