Skip to main content

हमारे परिवेश के पदार्थ Bharti Bhawan कक्षा 9 सभी प्रश्नों के उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. किसी ठोस पदार्थ का सीधे वाष्प में परिवर्तन कहलाता है।  उर्ध्वपातन
2.वाष्पन की प्रक्रिया से उत्पन्न होती है। ठंडक
3. वायु का दाब जैसे जैसे घटता है वैसे वैसे द्रव का क्वथनांक घटता है।
4. गैस का द्रव में परिवर्तन संघनन कहलाता है।
5. वह ताप जिस पर ठोस पदार्थों में परिवर्तित होता है कहलाता है। द्रवणांक
6. पदार्थ के कणों को एक साथ बांधकर रखने वाला बल कहलाता है अंतरा आणविक आकर्षण बल
7. वह प्रक्रिया इत्र की गंध वायु में चारों ओर फैल जाती है कहलाती है। 
 परासरण
8. बर्फ का एक टुकड़ा जल की सतह पर तैरते रहता है क्योंकि बर्फ का घनत्व जल के घनत्व से कम होता है।
9. 100 डिग्री सेल्सियस ताप पर केल्विन में  मान होता है 273.15



रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1. पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों का बना होता है।
2. पदार्थ की तीन अवस्थाएं होती है, ठोस, द्रव और गैस।
3. द्रव और गैस की तुलना में ठोस में उपस्थित अंतराणुक आकर्षण बल अत्यधिक होता है।
4. किसी ठोस पदार्थ का द्रव में परिवर्तन गलना या पिघलना कहलाता है।
5. किसी द्रव का वास्तव में परिवर्तन वाष्पन कहलाता है।
6. ठोस पदार्थ का सीधे गैस में परिवर्तन उर्ध्वपातन कहलाता है।
7. वाष्पन द्रव की सतह पर होता है जबकि उबालना द्रव क भीतर से होता है
8. गैस संपीड्य होती है।
9. ठोस असंपीड्य होती है।
10. ठोस पदार्थ का क्वथनांक एवं द्रवणांक उच्च होते हैं।
11. द्रव में बहा होता है क्योंकि उनके कणों के गतिज ऊर्जा ठोस के कणों की तुलना में अधिक होती है।
 सही या गलत का चयन करें।
1. पदार्थ में द्रव्यमान नहीं होता है । गलत
2. ठोस पदार्थ की आकृति निश्चित नहीं होती है। गलत
3. गैस का आयतन निश्चित होता है। गलत
4. ठोस के कणों में किसी प्रकार का वेग नहीं होता है।गलत
5. गैस के कण संपूर्ण उपलब्ध स्थान में इधर-उधर भ्रमण करते रहते हैं। सही
6. पदार्थ के कणों के मध्य स्थित रिक्त स्थान अंतर आण्विक स्थान कहलाता है।सही
7. द्रव अवस्था में अंतरा आण्विक आकर्षण बल उसकी ठोस अवस्था की तुलना में अधिक प्रबल होता है। गलत
8. गैस को गर्म करने पर उसका आयतन बढ़ जाता है। सही
9. दो विभिन्न गैसें से परस्पर मिश्रित नहीं हो सकती है। गलत
10. किसी गैस का सीधे ठोस रूप में परिवर्तन संघनन कहलाता है। गलत
11. वैसे पदार्थ जो कमरे के ताप पर द्रव रूप में पाई जाती है वह वाष्प कहलाती है। सही
12. सफेद वस्त्र ऊष्मा का अवशोषण अधिक मात्रा में करता है इसलिए गर्मी के दिनों में हम लोग सफेद वस्त्र पहनना ही पसंद करते हैं। गलत
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. वह चीज क्या कहलाती है जो कुछ स्थान घेरती है तथा जिसमे द्रव्यमान होता है ? 
उत्तर - पदार्थ 

2. द्रव्य क्या है ? 
उत्तर - पदार्थ का वह रूप जिसकी एक निश्चित संरचना हो एवं जिसके स्पष्ट गुण हो, द्रव्य कहलाता है |

3. क्या चीनी एक द्रव्य है ? 
उत्तर - जी हाँ, चीनी एक द्रव्य है | 

4. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के नाम लिखे ?
उत्तर - ठोस, द्रव्य और गैस 

5. पदार्थ द्वारा अधिकृत स्थान क्या कहलाता है ? 
उत्तर - आयतन 

6. 10० C पर जल की भौतिक अवस्था क्या होती है ? 
उत्तर - द्रव
7. अंतरा अणुक स्थान से आप क्या समझते है ? 
उत्तर - पदार्थ के कणो के मध्य रिक्त स्थान को अंतराआण्विक स्थान कहते है | 

8. अंतरा अणुक आकर्षण बल क्या है ? 
उत्तर - पदार्थ अत्यंत छोटे छोटे सूक्ष्म कणो के बने होते है | इन कणो के बीच एक प्रकार का आकर्षण बल कार्य करता रहता है, उसी को अंतरा अणुक बल कहते है | 

9. ठोस पदार्थ में बहाव क्यों नहीं होता है ?
उत्तर - ठोस पदार्थ के कण इतने मजबूत होते है की अपनी मजबूती से परस्पर बंधे रहते है  अंतराआण्विक स्थान बहुत कम होता है | इसीलिए ये निर्वात एक दूसरे के ऊपर से फिसल नहीं सकते | अतः ठोस पदार्थो में बहाव नहीं होती है |

 
10. ठोस पदार्थ पर उष्मा का क्या प्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर - उष्मा के प्रभाव से ठोस कणों की ऊर्जा प्रायः बाह जाती है | ऐसा होने से ये कण अपने विराम के मध्य के चारों तरफ अत्यधिक तीव्रता से कम्पन करने लगते है | किन्तु कणो की ऊर्जा इतनी अधिक भी नहीं होती है की वे अपने विराम के मध्य स्थान को छोड़कर बाहर हो जाय | अतः ठोस पदार्थो में प्रसार की मात्रा बहुत कम होती है

11. उस प्रक्रिया का नाम बताये जिसमे किसी दूषित वस्तु की दुर्गन्ध उसके चारो ओर वायु में फैल जाती है ?
उत्तर - विसरण

12.जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर पर वह क्यों फैल जाता है ? 
उत्तर - क्योकि जल एक द्रव है | द्रव पदार्थो में बहाने की प्रवृति पायी जाती है | इसी कारण से जल की थोड़ी मात्रा को कमरे के फर्श पर गिरा देने पर फैल जाता है |

 
 

13. 10० C और 25० C में किस ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है | 
उत्तर - 25० C ताप पर जल का वाष्पन अधिक होता है | 
 14. किसी द्रव के क्वथनांक पर वायु के दाब का क्या प्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर - द्रव का क्वथनांक वायुमंडल के दाब पर निर्भर करता है | वायुमंडल का दाब अधिक रहने पर द्रव का क्वथनांक भी बढ़ जाता है | इसके विपरीत वायुमंडल दाब काम रहने पर द्रव का क्वथनांक भी काम हो जाता है | जब हम वायु में ऊपर जाते है तो वायुमंडल का दाब काम होने लगता है जिससे की द्रव का क्वथनांक भी कम हो जाता है | 

15. सामान्य दाब पर एक पदार्थ का क्वथनांक कमरे के ताप से काम है | बताएँ की पदार्थ की भौतिक अवस्था क्या है ? 
उत्तर - गैस

16. किसी ठोस के द्रवणांक की परिभाषा लिखे | 
उत्तर - ठोस पदार्थ के द्रवणांक प्रायः उच्च होते है |
17. क्या होता है जब जल को 0० C पर ठंडा किया जाता है ?
उत्तर - जब जल को 0० C पर ठंडा किया जाता है तो वह बर्फ का रूप ले लेता है | 

18. गैस को ठंडा करने पर क्या होता है ?
उत्तर - जब गैस को ठंडा किया जाता है तो उसके कणो की ऊर्जा काम हो जाती है जिससे कणो का गमन धीमा हो जाता है और वे एक दूसरे निकट आ जाते है | 

19. अमोनिया क्लोराइड को गर्म करने पर क्या होता है ?
उत्तर - अमोनिया क्लोराइड को गर्म करने पर वह सीधे वाष्प की अवस्था में बदल जाता है |

 20. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था को क्या कहते है ?
उत्तर - प्लाज्मा अवस्था कहते है | 

21. क्या कारण है की गैसों को संपीडित किया जाता है, किन्तु द्रव को नहीं ? 
उत्तर -   गैसों की अपेक्षा द्रव में अन्तराण्विक स्थान बहुत कम होती है | 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

परिवहन तंत्र-3 प्रश्न उत्तर

ज्ञान कोचिंग बनारपुर ,बक्सर।  1. जीवों  के शरीर में पदार्थों के स्थानांतरण के लिए एक तंत्र को क्या कहते हैं ? परिवहन तंत्र समस्त उपयोगी पदार्थों को उनके मूल स्रोतों से शरीर की कोशिकाओं तक लाना तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से बाहर निकाल कर उन अंगों तक पहुंचाना जहां से वे शरीर के बाहर निकाल दिए जाएं पदार्थों का परिवहन कहलाता है और पदार्थों के परिवहन या स्थानांतरण के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं। 2. संवहन उत्तक किसे कहते हैं?   जाइलम और फ्लोएम को जटिल बहू कोशिकीय पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के परिवहन हेतु विशिष्ट उत्तक पाए जाते हैं जिन्हें संवहन उत्तक कहते हैं।   खाद्य पदार्थों का परिवहन पत्तियों से पौधों के सभी अंगों में फ्लोएम उत्तक द्वारा संपन्न होता है। जाइलम में जल एवं खनिज लवण का परिवहन ऊपर की एक ही दिशा में होता है जबकि  फ्लोएम में खाद्य पदार्थों का परिवहन ऊपर और नीचे दोनों दिशा में  होता है। 3. चालिनी नलिकाएं कहां पाई जाती है ?      फ्लोएम में। 4. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? पौधों के वायवीय भागों स...

मनुष्यों में पोषण और पाचन तंत्र

पाचन तंत्र : आहारनाल   , इससे संबंधित पाचक ग्रन्थियाँ और पाचक क्रिया मिलकर पाचन तंत्र (पाचन तंत्र) का निर्माण  करता है।      मनुष्यों में पोषण 5 चरणों में पूर्ण होता है।   आहारनाल  :   यह एक कुंडलित रचना है, जिसकी लम्बाई लगभग 8 -10 मीटर तक होती है। यह मुखगुहा के शरू वाले गुदा (रेक्टम) तक फैली हुई  है।        मुखगुहा:   मुखगुहा  आहारनाल   का पहला भाग है। यह ऊपरी और निचले जबड़े से घिरी होती है। मुखगुहा को बंद करने के लिए दो मांसल होठ (होंठ) होते हैं।                           मुखगुहा के अंदर दाँत, जीभ और तीन जोड़ी लार ग्रंथिया होती है।                          पाचन  की   क्रिया मुखगुहा से शुरू हो जाती है।        जीभ:   जीभ मुखगुहा के फर्श पर स्थित मांसल रचना है। इसकी अगली शिरा स्वतन्त्र और पिछली शिरा फर...

रसायन सूत्र उत्तर Class-10

  1.  रसायन सूत्र  S.No. रसायन सूत्र 1. आक्सीजन O₂ 2. नाइट्रोजन N₂ 3. हाइड्रोजन H₂ 4. कार्बन डाइऑक्साइड CO₂ 5. कार्बन मोनोआक्साइड CO 6. सल्फर डाइऑक्साइड SO₂ 7. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड NO₂ 8. नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड (नाइट्रिक ऑक्साइड) NO 9. डाईनाइट्रोजन ऑक्साइड (नाइट्रस ऑक्साइड) N₂O 10. क्लोरीन Cl₂ 11. हाइड्रोजन क्लोराइड HCl 12. अमोनिया NH₃     अम्ल 13. हाइड्रोक्लोरिक एसिड HCl 14. सल्फ्यूरिक एसिड H₂SO₄ 15. नाइट्रिक एसिड HNO₃ 16. फॉस्फोरिक एसिड H₃PO₄ 17. कार्बोनिक एसिड H₂CO₃    क्षार 18. सोडियम हाइड्राक्साइड NaOH 19. पोटेशियम हाइड्राक्साइड KOH 20. कैल्शियम हाइड्राक्साइड Ca(OH)₂  लवण 21. सोडियम क्लोराइड NaCl 22. कार्बोनेट सोडियम Na₂CO₃ 23. कैल्शियम कार्बोनेट CaCO₃ 24. कैल्शियम सल्फेट CaSO₄ 25. अमोनियम सल्फेट (NH₄)₂SO₄ 26. नाइट्रेट पोटेशियम KNO₃   आम रसायनों के व्यावसायिक एवं रासायनिक नाम व्यावसायिक नाम — IAPUC नाम — अणु सूत्र 27. चाक  —  कैल्सियम कार्बोनेट CaCO ₃ 28. अंगूर का सत  —  ग्लूकोज C6H₁₂O6 29. एल्कोहल C₂H5OH 30. कास्...